---विज्ञापन---
11 एपिसोड की इस क्राइम थ्रिलर सीरीज ने OTT पर मचाया तहलका, सस्पेंस और माइंड गेम से भरा है हर एपिसोड

ओटीटी की विशाल दुनिया में अगर आप इस उलझन में हैं कि क्या देखें, तो एक ऐसी सीरीज है जो आपके दिमाग के साथ खेल जाएगी. बेहतरीन माइंड गेम्स, सस्पेंस और जबरदस्त अभिनय से सजी 'मत्स्य कांड' उन दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, जिन्हें क्राइम-थ्रिलर जॉनर पसंद है. IMDb पर 8.5 की शानदार रेटिंग पाने वाली यह सीरीज अपनी कहानी और किरदारों की वजह से चर्चा में है.

सस्पेंस और माइंड गेम्स का तड़का- कुल 11 एपिसोड वाली यह सीरीज आपको एक पल के लिए भी पलकें झपकाने का मौका नहीं देती. इसका हर एपिसोड एक नए सस्पेंस और मास्टर प्लान के साथ आगे बढ़ता है. सीरीज का मुख्य आकर्षण रवि दुबे का हर बार एक नए और अनपेक्षित रूप में सामने आना है, जो दर्शकों के साथ-साथ पुलिस को भी कन्फ्यूज कर देता है.

क्या है 'मत्स्य कांड' की कहानी?- कहानी मत्स्य (रवि दुबे) की है, जो एक छोटे कस्बे का सीधा-सादा लड़का था, लेकिन अन्याय ने उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. जेल में उसकी मुलाकात आनंद पंडित (पीयूष मिश्रा) से होती है, जो उसे शारीरिक ताकत के बजाय दिमाग का इस्तेमाल करना सिखाता है और उसे 'ठगी का मास्टर' बना देता है. जेल से बाहर आने के बाद मत्स्य एक 'कॉन्फिडेंस ट्रिकस्टर' बन जाता है जो भेष बदलने में माहिर है.

सनकी पुलिस बनाम चालाक शातिर- मत्स्य एक के बाद एक कई बड़े शहरों में कांड करता है, जिससे पुलिस विभाग में खलबली मच जाती है. तभी एंट्री होती है तेजराज सिंह (रवि किशन) की, जो एक सनकी और बेहद सख्त पुलिस अफसर है. इसके बाद शुरू होता है बिल्ली और चूहे का खेल. मत्स्य अपनी चालाकी से हर बार पुलिस को चकमा देता है, जबकि तेजराज उसे दबोचने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.

शानदार स्टारकास्ट और दमदार एक्टिंग- इस सीरीज में रवि दुबे ने दर्जनों अलग-अलग भेष बदले हैं और हर किरदार में उनकी मेहनत साफ नजर आती है. वहीं रवि किशन ने एक खौफनाक और जिद्दी पुलिसवाले के रूप में अपनी बेहतरीन अदाकारी का नमूना पेश किया है. इसके साथ ही पीयूष मिश्रा के एक गुरु के तौर पर उनके संवाद और उनकी मौजूदगी सीरीज को गहराई देती है.

कहां और कैसे देखें?- इस सीरीज की सबसे खास बात यह है कि इसे देखने के लिए आपको अपनी जेब ढीली करने की जरूरत नहीं है. यह सीरीज Amazon MX Player पर बिल्कुल फ्री में उपलब्ध है. इसके लिए आपको किसी सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता नहीं होगी.