Maharaja set for Hollywood remake: साउथ सिनेमा आज दुनियाभर में नाम कमा रहा है. तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं की फिल्मों अब एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. अगर आप भी साउथ फिल्मों के दीवाने हैं तो ये खबर सुनकर आप नाचने लग जाएंगे. दरअसल, तमिल भाषा की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का अब हॉलीवुड में रीमेक बनने जा रहा है. ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी.
कौनसी फिल्म?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) की फिल्म महाराजा (Maharaja), जिसे 2 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. अब विजय सेतुपति की महाराजा का हॉलीवुड सिनेमा में भी रीमेक बनेगा. इसकी जानकारी खुद फिल्म के मेकर्स ने शेयर की है.
‘महाराजा’ का हॉलीवुड रीमेक
निथिलन स्वामीनाथन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘महाराजा’ में विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप लीड रोल में शामिल हैं. फिल्म का धांसू सस्पेंस आज भी दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है. बॉक्स ऑफिस और ओटीटी पर भी इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है. वहीं अब इसका हॉलीवुड में रीमेक बनने जा रहा है. ‘महाराजा’ ऐसा करने वाली ये तमिल की फिल्म होगी. इसे लेकर बुधवार को ‘महाराजा’ के प्रोड्यूसर्स ने अपने सोशल मीडिया पर इसके हॉलीवुड रीमेक की पुष्टि की. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “एक ऐतिहासिक उपलब्धि! महाराजा हॉलीवुड के एक बड़े स्टूडियो द्वारा बनाई जाने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है.”
‘महाराजा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘महाराजा’ एक जबरदस्त सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने भारत में 72.43 करोड़ की नेट कमाई की थी और दुनिया भर में 199.20 करोड़ का कलेक्शन किया थी. ये साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक थी. फिल्म से दर्शकों ने विजय सेतुपति और अनुराग की एक्टिंग को खूब सराहा था. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी इस फिल्म को खूब पसंद किया गया. ऐसे में इसका हॉलीवुड रीमेक बेहद खास माना जा रहा हो.
‘महाराजा’ का निर्देशन निथिलन स्वामीनाथन ने किया है. इसमें सेतुपति और अनुराग कश्यप के अलावा सचना नमिदास, नट्टी सुब्रमण्यम, ममता मोहनदास जैसे कलाकार शामिल हैं.