Toxic Advance Booking: ‘टॉक्सिक’ यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. जो कि सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है. फिल्म 26 अगस्त यानी कि बुधवार को रिलीज होगी. फिल्म को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लोग इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं. वहीं, इस मूवी की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है और इसमें इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टॉक्सिक ने पूरे भारत में ओपनिंग डे के लिए 9 लाख टिकट बेच दिए हैं. जो कि किसी भी फिल्म के लिए एक बड़ा आंकड़ा है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि फिल्म पहले दिन एडवांस बुकिंग टिकट्स के साथ कितना कारोबार करने वाली है.
फिल्म के बिके लाखों टिकट्स
दरअसल, ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों के मुताबिक टॉक्सिक ने पहले दिन के लिए 17,692 शोज में 8,94,629 टिकट बेचे हैं. इन आंकड़ों में फिल्म के कई भाषाओं के साथ-साथ IMAX और 4DX जैसे प्रीमियम फॉर्मेंट्स भी शामिल है. एडवांस सेल का यह डाटा बताता है कि केजीएफ चैप्टर 2 के बाद यश एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं.
फिल्म ने रिलीज से पहले कमा डाले इतने करोड़
वहीं, हिंदी वर्जन में इसने एडवांस बुकिंग में अच्छा योगदान दिया है. स्टैंडर्ड हिंदी 2डी वर्जन में 4,64,684 टिकट बिक चुके हैं. जिससे हिंदी में इसका कलेक्शन एडवांस बुकिंग में 15.52 करोड़ रुपये हो गया है. इसके अलावा कन्नड़ 2डी में इसने 3,16,648 टिकट बेचे हैं और लगभग 13.01 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. तमिल में 69,567 टिकटें बिकी हैं और 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है. जबकि तेलुगु और मलयालम भाषा में भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है. फिल्म ने कुल 41 करोड़ रुपये की सेल कर ली है.
अलग-अलग शहरों में फिल्म को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स
इसके अलावा टॉक्सिक ने कर्नाटक में मजबूत पकड़ बनाई हुई है. यहां पर फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 14.51 करोड़ की कमाई कर ली है. ब्लॉक सीट्स के साथ इसने 17.31 करोड़ कमा लिए हैं. इसके अलावा बेंगलुरु में कन्नड़ में 8.68 करोड़ की कमाई. साथ ही हिंदी मार्केट भी फिल्म की अच्छी कमाई हो रही है. दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल में एडवांस बुकिंग में टिकटों की अच्छी बिक्री हो रही है. महाराष्ट्र में इसने 2.77 करोड़, गुजरात में 2.27 करोड़ रुपये कमाए. वहीं दिल्ली में 1.81 करोड़ का कलेक्शन किया और यूपी में इसने 1.68 करोड़ की कमाई की.
इतने रुपये में बिक रहीं फिल्म की टिकट्स
फिल्म की रेगुलर टिकट अभी सस्ती हैं. वहीं, प्रीमियम स्क्रीनिंग की टिकटों की कीमत खबरों के मुताबिक मुंबई जैसे शहर में 2700 रुपये, दिल्ली में 2400 रुपये और बेंगलुरु में 3600 रुपये हैं.
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
वहीं, फिल्म को लेकर बात करें तो इसमें यश के अलावा कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी जैसी एक्ट्रेसेस नजर आएंगी. फिल्म एक्शन थ्रिलर और रोमांस से भरी है. इसका डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है. फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- Toxic के प्री-रिलीज इवेंट में हुआ बड़ा हादसा, साउंड सेटअप गिरने से लगी दो स्टूडेंट्स को चोट