Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Himanshi Khurana ने खोला Ex बॉयफ्रेंड का कच्चा-चिट्टा, Asim Riaz के उल्टे दिन शुरू ? खुलासा Viral !

बिग बॉस 13 में शुरू हुई हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की लव स्टोरी ब्रेकअप के करीब तीन साल बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। एक्स कपल के बीच पुराने रिश्ते को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 25, 2026 13:47
Share :
Asim Riaz

बिग बॉस 13 में शुरू हुई हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की लव स्टोरी ब्रेकअप के करीब तीन साल बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। एक्स कपल के बीच पुराने रिश्ते को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। हाल ही में हिमांशी खुराना, बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने पास्ट रिलेशनशिप, मानसिक और शारीरिक तकलीफों और बुरे अनुभवों पर खुलकर बात की। हिमांशी ने दावा किया था कि उन्हें रिश्ते के दौरान धर्म बदलने से लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद आसिम रियाज ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने कभी हिमांशी पर धर्म बदलने का दबाव नहीं बनाया। उन्होंने लोगों से धर्म को विवाद का हथियार न बनाने की अपील भी की। आसिम की सफाई पर अब हिमांशी ने कड़ा पलटवार किया है। एक बयान में उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी ‘जबरदस्ती धर्म परिवर्तन’ की बात नहीं कही और यह नैरेटिव लोगों और मीडिया ने बनाया। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनकी सेहत और संघर्षों का मजाक बनाया जाता है, तो अब वह चुप नहीं रहेंगी। हिमांशी ने आगे कहा कि अगर सबूतों की बात होगी, तो वह धर्म परिवर्तन और कथित हिंसा से जुड़े CCTV फुटेज और रिकॉर्डिंग भी सामने रख सकती हैं। उन्होंने खास तौर पर 27 नवंबर 2023 की सुबह का जिक्र किया है। अब उनके इस बयान के बाद 27.11.23 से जुड़े कथित घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

First published on: Aug 25, 2026 01:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola