Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Gunmaster G9 Teaser: दूध की बाल्टी से गन तक… इमरान हाशमी का ये कौन सा अवतार? जेनेलिया संग रोमांस देख चौंके फैंस

Gunmaster G9 Teaser Release: इमरान हाशमी एक बार फिर एकदम नए अंदाज में दर्शकों को हैरान करने आ रहे हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म 'गन मास्टर जी 9' का टीजर रिलीज हो चुका है. जिसमें जबरदस्त एक्शन, रोमांस और इमरान का अनोखा किरदार देखने को मिल रहा है.

Gunmaster G9 Teaser Release: इमरान हाशमी एक बार फिर अपने नए और बिल्कुल अलग अंदाज से दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर रिलीज हो चुका है. टीजर में जबरदस्त एक्शन, रोमांस और इमरान का अनोखा किरदार देखने को मिल रहा है. खास बात यह है कि फिल्म में इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा भी नजर आएंगी. दोनों को लंबे समय बाद साथ देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

टीजर में दिखा इमरान का अलग अंदाज

गन मास्टर जी 9′ के टीजर की शुरुआत ही एक्शन से होती है. इमरान हाशमी फिल्म में एक दूध वाले के किरदार में नजर आ रहे हैं. हालांकि उनका यह किरदार जितना सीधा सादा दिखाई देता है. कहानी में उतना ही जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. टीजर में इमरान कभी गन चलाते नजर आते हैं तो कभी खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म में दिखेगा एक्शन और रोमांस

फिल्म में एक्शन के साथ रोमांस का तड़का भी लगाया गया है. जेनेलिया डिसूजा इमरान की प्रेमिका के किरदार में नजर आएंगी. दोनों की केमिस्ट्री टीजर में काफी दिलचस्प लग रही है. वहीं, अपारशक्ति खुराना भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘गन मास्टर जी 9’ का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है. फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है. इसके प्रोड्यूसर दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट हैं. फिल्म इसी साल 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

फिर साथ आए इमरान और हिमेश

‘गन मास्टर जी 9’ इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म के जरिए इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है. 2000 के दशक में दोनों की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई यादगार गाने दिए थे. ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘अक्सर’ जैसी फिल्मों के गानों ने उस दौर में खूब धूम मचाई थी.

---विज्ञापन---

लंबे अरसे बाद साथ दिखेगी हिट जोड़ी

बहरहाल, कई साल बाद अब दोनों की वापसी ने पुराने फैंस की यादें ताजा कर दी हैं. टीजर में इमरान का नया अवतार देखकर यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘गन मास्टर जी 9’ पर्दे पर कितना धमाल मचा पाती है.

First published on: Aug 25, 2026 12:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola