Monday, 2 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

तलाक के बाद इस हसीना को फिर हुआ प्यार! शुरू की दूसरी शादी की तैयारी, करोड़पति नहीं है दूल्हा

Singer Fall in Love After Divorce: इस पॉपुलर सिंगर और टीवी होस्ट ने तलाक के 6 साल बाद दूसरी शादी का ऐलान किया है. उन्होंने अपने होने वाले पति के बारे में भी खुलकर बात की है.

Singer Fall in Love After Divorce: साउथ सिनेमा की पॉपुलर सिंगर और टीवी होस्ट रिमी टॉमी एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं. हाल ही में रिमी टॉमी ने एक बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, रिमी टॉमी शादी करने वाली हैं. उन्होंने एक वीडियो के जरिए ये गुड न्यूज अपने फैंस को दी है. मालूम हो कि ये रिमी टॉमी की दूसरी शादी है, जो वो अपने तलाक के 6 साल बाद कर रही हैं. इस वीडियो में रिमी टॉमी ने अपने होने वाले पति के बारे में भी खुलकर बात की है. चलिए ये पूरा मामला आपको विस्तार से समझाते हैं.

मेरी जिंदगी में कोई आया…

रिमी ने अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो शेयर किया और अपनी दूसरी शादी की घोषणा की. वीडियो में रिमी ने कहा, ‘मैं कुछ ऐसा शेयर करने वाली हूं जो आप में से ज्यादातर लोगों के लिए खुशखबरी होगी. मुझे घूमना और अकेले रहना पसंद है. भले ही मेरा परिवार हमेशा मेरे साथ रहा है, लेकिन इसके बाद भी मुझे हमेशा अपनी जिंदगी में एक लाइफ पार्टनर की कमी महसूस होती रही है. इस साल यानी 2026 में मेरी जिंदगी में कोई आया.’

---विज्ञापन---

करोड़पति नहीं है दूल्हा

रिमी ने होने वाले पति के बारे में बात करते हुए आगे कहा, ‘वह कोई एक्टर, सिंगर, मशहूर इंसान या करोड़पति नहीं हैं. लाइफ पार्टनर कोई ऐसा नहीं है जिसे आप बस जाकर जल्दी से चुन लें. हमें एक-दूसरे को खुलकर समझना चाहिए और हमारी वाइब्स एक जैसी होनी चाहिए. वह ऐसा होना चाहिए जो हमें पर्सनली और प्रोफेशनली आगे बढ़ने में मदद कर सके और हमें मन की पूरी शांति दे सके. यह पैसे या फेम से जुड़ा नहीं है; मुझे बस कोई ऐसा चाहिए जो मेरी परवाह करे और मुझे मन की शांति दे. मुझे लगता है कि यह भगवान का तोहफा है. बाकी सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा, जब हम जिंदगी को आगे बढ़ाएंगे. मुझे एहसास हुआ कि जिंदगी में सबसे बड़ी चीज पैसा या शोहरत नहीं है.’

11 साल बाद टूटी पहली शादी

बता दें कि रिमी टॉमी की शादी पहले बिजनेसमैन रॉयस किझाकुडन से 27 अप्रैल, 2008 को त्रिशूर में हुई थी. शादी के 11 साल बाद 2020 में रिमी टॉमी और रॉयस ने एर्नाकुलम फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी. ओनमनोरमा की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने आपसी सहमति से 16 अप्रैल को अर्जी दी.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 02, 2026 03:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो