Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: 100 करोड़ के पार हुई ‘इमरान हाशमी’ की ‘आवारापन 2’, जानें 6वें दिन कितना हुआ कलेक्शन

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के 6वें दिन भी ठीक-ठाक कमाई की है. वहीं, 6 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Awarapan 2
Awarapan 2

Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘आवारापन 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन बीत चुके हैं. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसने शुरुआती दिनों में शानदार कमाई की. वहीं, वीकडेज में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है. लेकिन उसके बाद भी फिल्म ने 6 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. 6वें दिन भी आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म की अब तक की कमाई पर.

शुरुआती दिनों में आवारापन 2 ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म ने दूसरे दिन 33.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये, चौथे दिन 9.25 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

आवारापन 2 ने बुधवार को किया इतना कलेक्शन

हालांकि फिल्म की रिलीज के 6वें दिन गिरावट देखने को मिली है. बुधवार को फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 6.75 करोड़ का कारोबार किया है. यानी कि फिल्म के कलेक्शन में मंगलवार के मुकाबले सीधे तौर पर 3 करोड़ की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 16 प्रतिशत रही और 11,071 कुल शोज चले.

100 करोड़ के पार हुई फिल्म

फिल्म ने 6 दिनों में भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने भारत में कुल 107.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 153.59 करोड़ पर पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

2007 की आवारापन की सीक्वल है ये फिल्म

फिल्म को लेकर बात करें तो ये साल 2007 की आवारापन की सीक्वल है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. हालांकि इसके गाने जबरदस्त हिट रहे थे. फिल्म का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया था. इसमें इमरान हाशमी के साथ श्रिया सरन नजर आईं थी.

आवारापन 2 में नजर आए ये कलाकार

वहीं, इसके सीक्वल पार्ट का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ ने किया है. फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर से शिवम पंडित के रोल में नजर आए हैं. इसमें इमरान के अलावा दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी दिखाई दिए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर का हुआ निधन, 49 की उम्र में ली आखिरी सांस

First published on: Aug 20, 2026 07:01 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola