Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aamir Khan-Sunny Deol के बीच छिड़ा विवाद! Batwara 1947 की OTT डील के कारण आई दरार, जानें क्या है पूरा मामला?

सनी देओल की हालिया फिल्म ‘बटवारा 1947’ के निर्माता आमिर खान हैं. वहीं, इस फिल्म की ओटीटी डील को लेकर खबरें आ रही हैं कि इसके कारण दोनों ही कलाकारों के बीच विवाद छिड़ गया है. क्योंकि आमिर खान ने ओटीटी डील का करोड़ों का ऑफर ठुकरा दिया है, जिससे सनी देओल नाराज हो गए हैं.

Sunny Deol-Aamir Khan
Sunny Deol Aamir Khan clash

‘बंटवारा 1947’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज हुई है. फिल्म की रिलीज को 6 दिन हो चुके हैं और इसकी बॉक्स ऑफिस पर हालत बेहद खराब है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की ‘आवारान 2’ के साथ टक्कर देखने को मिली. हालांकि ‘आवारापन 2’ के आगे ‘बटवारा 1947’ टिक नहीं पाई. इन सभी के बीच अब आमिर खान सनी देओल के विवाद की खबरें सामने आने लगी हैं. विवाद की वजह फिल्म की ओटीटी डील बताई जा रही है. तो आइये जानते हैं कि क्या है पूरा मामला.

आमिर ने ठुकराई ओटीटी डील

दरअसल, ‘बटवारा 1947’ आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी हैं और आमिर खान इस फिल्म के निर्माता है. वहीं, सनी देओल फिल्म में अहम भूमिका में नजर आए हैं. हालांकि अब दोनों के बीच फिल्म की ओटीटी डील को लेकर विवाद शुरू हो गया है. फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक बटवारा 1947 को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म से तगड़ा ऑफर आया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के राइट्स खरीदने के लिए प्लेटफॉर्म ने 60 करोड़ का ऑफर दिया था. हालांकि उन्होंने इसका ऑफर ठुकरा दिया. जिसके कारण सनी देओल खासा नाराज है.

---विज्ञापन---

आमिर ने इस कारण ठुकराई ओटीटी डील

सनी देओल और आमिर खान के बीच फिल्म को लेकर डील हुई थी, जिसके प्रॉफिट पर 50 प्रतिशत सनी देओल को मिलने वाला था. इस ओटीटी डील पर सनी देओल राजी थे, जबकि आमिर खान ने इसे ठुकरा दिया. क्योंकि आमिर खान अपनी पिछली फिल्म सितारे जमीन पर को ओटीटी पर लाने की वजह उन्होंने यूट्यूब पर ‘पे पर व्यू मॉडल’ या ‘वीडियो ऑन डिमांड’ के मुताबिक इसे रिलीज किया. ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके. इसी कारण उन्होंने 60 करोड़ की डील का ऑफर ठुकरा दिया. जिससे सनी देओल और आमिर खान के बीच विवाद की खबरें आने लगीं.

सनी देओल हुए नाराज

सूत्रों के मुताबिक इस डील को ठुकराने के बाद सनी देओल को नुकसान हो रहा है. क्योंकि इसके बाद ओटीटी प्रॉफिट घटकर आधा हो गया है. हालांकि फिलहाल इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं हुई है. इन खबरों को लेकर अभी तक आमिर खान और सनी देओल ने भी रिएक्ट नहीं किया है.

---विज्ञापन---

फिल्म ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

वहीं, बटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब परफॉर्म कर रही है. फिल्म की रिलीज को 6 दिन बीत चुके हैं. इसने रिलीज के 6वें दिन सिर्फ 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने 6 दिनों में भारत में 32.15 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं, दूसरी ओर आवारापन 2 ने भारत में 6 दिनों में 107 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है.

बटवारा 1947 में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल नजर आए हैं. फिल्म भारत पाकिस्तान के बटवारे पर आधारित है. इस मूवी को असगर वजाहत के नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या ओ जम्याइ नई’ पर बनाया गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: 100 करोड़ के पार हुई ‘इमरान हाशमी’ की ‘आवारापन 2’, जानें 6वें दिन कितना हुआ कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Aug 20, 2026 07:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola