Thursday, 26 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

महेश बाबू के घर आई कोरियन बहूरानी! भांजे ने विदेशी गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, तस्वीरों से गायब दिखे मामा-मामी

Mahesh Babu Nephew Siddharth Galla Wedding Photos: सुपरस्टार महेश बाबू के भांजे सिद्धार्थ गल्ला ने अपनी लॉन्ग टाइम कोरियन गर्लफ्रेंड Hyeon Kim के साथ शादी कर ली है.

Mahesh Babu Nephew Siddharth Galla Wedding Photos
Mahesh Babu Nephew Siddharth Galla Wedding Photos (Image Credit: Instagram)

New Delhi, E24 Digital: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू के घर पर इस समय शादी का जश्न चल रहा है. दरअसल, महेश बाबू के भांजे सिद्धार्थ गल्ला अब शादी के बंधन में बंध गए हैं. सिद्धार्थ गल्ला ने अपनी लॉन्ग टाइम कोरियन गर्लफ्रेंड Hyeon Kim के साथ शादी की है. सिद्धार्थ गल्ला और Hyeon Kim ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के 7 फेरे लिए. हालांकि, उनके इस खास मौके पर उनके मामा महेश बाबू और मामी नम्रता शिरोडकर नदारद रहे. इस समय सिद्धार्थ गल्ला और Hyeon Kim की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

महेश बाबू के घर आई कोरियन बहूरानी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सिद्धार्थ गल्ला और Hyeon Kim की शादी की तस्वीरें बहुत ही खूबसूरत और लाजवाब हैं. तस्वीरों में सिद्धार्थ गल्ला और Hyeon Kim साउथ स्टाइल में दूल्हा और दुल्हन बनकर मंडप में बैठे हुए दिख रहे हैं. कुछ तस्वीरों में वे मंडप में शादी की रस्में पूरी करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं, उनके आसपास का माहौल खुशहाल दिखाई दे रहा है.

---विज्ञापन---

तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई शादी

बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ गल्ला और उनकी कोरियन गर्लफ्रेंड Hyeon Kim ने तेलुगु के पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार शादी रचाई है. तस्वीरों में दुल्हन बनी Hyeon Kim बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं. सिद्धार्थ गल्ला और Hyeon Kim की तस्वीरों में महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं. लेकिन उनके रिसेप्शन में नम्रता शिरोडकर पहुंचीं और वहां से अपनी और दूल्हा-दुल्हन की कई तस्वीरें शेयर कीं.

मामी ने दिया आशीर्वाद

नम्रता ने तस्वीरों के साथ एक कैप्शन भी दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘परिवार के साथ हमेशा मजा आता है! @everywhere_aigoo और @sidgalla, आप दोनों को एक साथ इस खूबसूरत सफर की शुरुआत के लिए बधाई. ढेर सारी शुभकामनाएं…’ अब लोग सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरों पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. बता दें कि सिद्धार्थ और Hyeon Kim की सगाई इसी साल 13 जुलाई को हुई थी. दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे.

First published on: Nov 26, 2026 12:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो