Thursday, 26 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana Box Office Collection Day 21: 21वें दिन गिरी ‘रामायण’ की कमाई, जानें कितना हुआ कलेक्शन

Ramayana Box Office Collection Day 21: रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' ने 21वें दिन अपनी कमाई में गिरावट दर्ज की है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

Ramayana Box Office Collection Day 21
Ramayana Box Office Collection Day 21 (Image Credit: Instagram)

Ramayana Box Office Collection Day 21: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ पिछले 3 हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 21 दिन पूरे हो गए हैं. नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दुनियाभर में 1750 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली इस फिल्म की कमाई में 21वें दिन गिरावट देखने को मिली. हालांकि, इसके बाद भी इस फिल्म की कमाई करोड़ों में दर्ज हुई. चलिए जानते हैं कि रणबीर और साई की फिल्म ‘रामायण’ ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

‘रामायण’ की कमाई में आई गिरावट

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ ने 21वें दिन 9.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो 20वें दिन की कमाई की तुलना में 45.1 प्रतिशत कम रहा. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 982.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ यह फिल्म 1000 करोड़ के और ज्यादा करीब पहुंच गई है. वहीं, फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 1,173.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. तीसरे बुधवार को फिल्म ने हिंदी में 6.75 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 75 लाख रुपये, तेलुगु में 30 लाख रुपये, तमिल में 70 लाख रुपये और मलयालम में 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की है. अगर फिल्म इसी तरह कमाई करती रही तो जल्द ही 1000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी.

---विज्ञापन---

फिल्म की ऑक्यूपेंसी

फिल्म ‘रामायण’ की थिएटर ऑक्यूपेंसी में 21वें दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है. तीसरे बुधवार को पूरे देश में फिल्म के 15,700 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 12.7 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, 21वें दिन के सुबह के शो में 7.46 प्रतिशत, दोपहर के शो में 14.62 प्रतिशत, शाम के शो में 18.62 प्रतिशत और रात के शो में 15.77 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ का वर्ल्डवाइड भी काफी बोलबाला रहा है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘रामायण’ का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,755.60 करोड़ रुपये हो गया है. इसी के साथ अब यह फिल्म 1800 करोड़ के करीब पहुंच रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 26, 2026 08:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो