Saturday, 17 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kavya Maran के आगे कितने अमीर हैं अनिरुद्ध रविचंदर? घर में है लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन

Kavya Maran vs Anirudh Ravichander Net Worth: फेमस म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. चलिए, आज हम आपको अनिरुद्ध रविचंदर की नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

Kavya Maran vs Anirudh Ravichander Net Worth: साउथ सिनेमा के फेमस म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर इन दिनों सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने काव्या के पैरेंट्स कलानिधि मारन और कावेरी मारन से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उनके ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर शेयर की गईं. पोस्ट में बताया गया कि कलानिधि और कावेरी ने सीएम ए. रेवंत रेड्डी को अपनी बेटी की शादी में इनवाइट किया है. इसके बाद अनिरुद्ध और काव्या की शादी की खबरों ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. इसी बीच काव्या मारन की नेट वर्थ की खूब चर्चा हो रही है. इसी के साथ अनिरुद्ध के करियर और कमाई पर भी काफी बातें हो रही हैं. चलिए, आज हम आपको अनिरुद्ध रविचंदर की नेट वर्थ के बारे में बताते हैं.

अनिरुद्ध रविचंदर की कुल संपत्ति

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार और फिल्मबीट के मुताबिक, ‘कोलावेरी डी’ और ‘वाठी कमिंग’ जैसे हिट ट्रैक देने वाले म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की कुल संपत्ति लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी गई है. हालांकि, इस आंकड़े को सटीक और भरोसेमंद नहीं माना जा सकता, क्योंकि यह मीडिया का एक अपुष्ट अनुमान है. अनिरुद्ध रविचंदर ने कभी भी पब्लिकली अपनी कुल नेट वर्थ का कोई खुलासा नहीं किया है.

---विज्ञापन---

अनिरुद्ध रविचंदर की फीस

कई खबरों के अनुसार, अनिरुद्ध अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म ‘राका’ के म्यूजिक के लिए 25 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं. हालांकि, इसको लेकर किसी की भी तरफ से अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है. इसके अलावा, कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अनिरुद्ध एक फिल्म के म्यूजिक क्रिएशन के लिए 8 करोड़ से 10 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं. कहा जाता है कि भारतीय सिनेमा के कुछ सबसे बड़े नामों वाले प्रोजेक्ट्स पर काम करने के बाद उनकी फीस में बढ़ोतरी हुई है.

अनिरुद्ध रविचंदर का लग्जरी कार कलेक्शन

अनिरुद्ध रविचंदर ने अपने करियर की शुरुआत धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत की तमिल फिल्म ‘3’ से की थी. फिल्म का गाना ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ बेहद पॉपुलर हुआ. बताया जाता है कि अनिरुद्ध रविचंदर को लग्जरी कारों का बहुत शौक है. उनके कार कलेक्शन में पोर्श मैकान (1.1 करोड़ रुपये), बीएमडब्ल्यू iX1 LWB इलेक्ट्रिक एसयूवी, महिंद्रा BE 6 इलेक्ट्रिक एसयूवी, फोर्ड मस्टैंग GT, रोल्स-रॉयस, मर्सिडीज-मेबैक, रेंज रोवर, ऑडी, जगुआर और लेक्सस जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 17, 2026 02:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो