Saturday, 17 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रधानमंत्री तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या?, CJP प्रोटेस्ट के बीच पूनम पांडे का बयान वायरल, सोशल मीडिया पर मची सनसनी

Poonam Pandey: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने हाल ही में देशभर में हो रहे प्रोटेस्ट में पीएम के इस्तीफे की मांग पर अपनी बात रखी. एक्ट्रेस का बयान अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

Poonam Pandey
Poonam Pandey

Poonam Pandey: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने हाल ही में हिन्दू धर्म को लेकर कई बयान दिए. एक्ट्रेस ने एकता कपूर के उस बयान पर भी रिएक्ट किया, जिसमें एकता ने बॉलीवुड को ‘हिंदूफोबिक’ कहा था. पूनम पांडे ने लगातार हो रहे सभी प्रोटेस्ट में पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग पर भी अपनी बात रखी है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

मंदिर जाने पर लोग उठाते हैं सवाल

IANS से बात करते हुए पूनम पांडे ने खुद को लेकर कहा कि जब वो मंदिर जाती हैं तो लोग उन्हें हैरानी भरी नजरों से देखते हैं. पूनम पांडे ने कहा, ‘मैं जब मंदिर जाती हूं तो लोग हैरानी भरी नजरों से देखते हैं और कहते हैं कि अरे ये तो ऐसे कपड़े पहनती हैं, ये तो ऐसी है. इसको क्या पड़ी है मंदिर जाने की.’

---विज्ञापन---

एकता को लेकर बोलीं पूनम

आगे पूनम ने कहा, ‘मेरा उन लोगों से सवाल है कि क्या मैं मंदिर नहीं जा सकती? मैं कट्टर हिंदू हूं. मुझे हनुमान चालीसा आता है. मेरे धर्म से मेरे काम को मत जोड़ो. एकता कपूर अगर अपने धर्म को फॉलो कर रही हैं, तो इसमें क्या दिक्कत है.’

दरअसल एकता कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया था कि गले में हाथ में धागा पहनने और माथे पर तिलक लगाने पर उन्हें अजीब नजरों से देखते थे. यही नहीं, एकता ने ये भी कहा कि कई लोग उन्हें ‘तांत्रिक’ तक कह देते थे. उन्होंने भारतीय पौराणिक कहानियों और धार्मिक पहचान को लेकर लोगों की सोच पर सवाल उठाए थे. एकता के इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरीं.

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री के इस्तीफे पर क्या बोलीं पूनम पांडे?

आगे बात करते हुए पूनम के कहा, ‘देश का मजाक ही तो होता जा रहा है फिलहाल, जिसका मन हो रहा है वो उठकर बोल देता है कि प्रधानमंत्री इस्तीफा दो. वो तुम्हारे घर के हैं? कौन हैं वो तुम्हारे पड़ोसी हैं क्या? वो इस देश के प्रधानमंत्री हैं. उनका नाम तो देखिए.

First published on: Oct 17, 2026 03:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो