Saturday, 17 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘एक साल से बेटे को नहीं देखा’, ‘राइज एंड फॉल’ में छलका सोनम मलिक का दर्द, काजल राघवानी के भी छलक पड़े आंसू

'राइज एंड फॉल 2' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस सोनम मलिक अपनी जिंदगी के दर्द को याद कर रो पड़ीं. सोनम की बातें सुनकर भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी भावुक हो गईं.

sonam malik
'राइज एंड फॉल' में छलका सोनम मलिक का दर्द, Photo Credit- Social Media

Rise and Fall 2: वीरेंद्र सहवाग इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘राइज एंड फॉल’ शो को होस्ट कर रहे हैं, जिसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है, हर इन शो में कंटेस्टेंट से जुड़े नए-नए खुालसे हो रहे हैं, हाल ही में अब शो की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस सोनम मलिक अपनी जिंदगी के दर्द को याद कर रो पड़ीं. उन्होंने बताया कि वह पिछले एक साल से अपने बेटे से नहीं मिल पाई हैं. सोनम की बातें सुनकर भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी भावुक हो गईं.

बेटे की तस्वीर देखकर रो पड़ीं सोनम मलिक

‘राइज एंड फॉल 2’ के हालिया एपिसोड में सोनम मलिक काफी इमोशनल नजर आईं. उन्हें रोता देख काजल राघवानी ने अपने पास बुलाया और उनकी परेशानी जानने की कोशिश की. इस दौरान सोनम ने अपने बेटे की तस्वीर दिखाई और भावुक होते हुए कहा कि यह उनका बेटा है.

---विज्ञापन---

सोनम की आंखों से क्यों छलक पड़े आंसू?

अपने बच्चे को याद कर सोनम की आंखों से आंसू छलक पड़े. उन्होंने काजल को बताया कि वह पिछले एक साल से अपने बेटे से नहीं मिल पाई हैं. सोनम ने अपनी जिंदगी से जुड़ी इस बात को सीक्रेट रखने की गुजारिश भी की.

‘मैं उसी के लिए यहां आई हूं’

बातचीत के दौरान सोनम ने अपने दिल का दर्द बयां करते हुए कहा, ‘मैं उसी के लिए यहां आई हूं, मेरे को मिलने नहीं देते उससे. एक साल से उसको देखा नहीं है.’ उनकी इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने बेटे को कितना याद करती हैं.

---विज्ञापन---

सोनम ने खोला ये क्या राज?

सोनम ने बताया कि उनका बेटा हरियाणा में है. बेटे से दूर रहने की बात बताते हुए वह अपने आंसू नहीं रोक पाईं. वहीं, काजल राघवानी भी सोनम का दर्द देखकर भावुक हो गईं. शो में दोनों के बीच हुई इस बातचीत ने दर्शकों को भी इमोशनल कर दिया है.

कौन हैं सोनम मलिक?

सोनम मलिक हरियाणा की रहने वाली हैं. उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह के साथ गाने ‘आरा के ओठलाली’ से पहचान बनाई. इसके बाद उन्होंने हरियाणवी इंडस्ट्री में भी काम किया और ‘डाक खाना’ में नजर आईं. खबरों के मुताबिक, सोनम बॉलीवुड में भी कदम रख सकती हैं, हालांकि उनके किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

---विज्ञापन---

‘राइज एंड फॉल 2’ में क्या कर रही हैं सोनम?

सोनम मलिक ने ‘राइज एंड फॉल 2’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है. फिलहाल वह पेंटहाउस में रह रही हैं, जहां उनके साथ गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, जशवंत और काजल राघवानी समेत कई अन्य कंटेस्टेंट मौजूद हैं.

दर्शकों को पसंद आ रहा सहवाग का शो

वीरेंद्र सहवाग के होस्ट किए जा रहे इस रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स की निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे और आपसी टकराव दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं. अब सोनम मलिक की भावुक कहानी ने भी शो को सुर्खियों में ला दिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 17, 2026 02:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो