Saturday, 17 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

फूलों से स्वागत, माथे पर तिलक से इनकार! फराह खान की इस हरकत पर भड़के लोग, ट्रोलिंग के बाद बोलीं- ‘सॉरी’

मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इस बार उनकी कोई फिल्म या डांस वीडियो नहीं, बल्कि एक वायरल क्लिप विवाद की वजह बन गई है.

farah khan
फराह खान की इस हरकत पर भड़के लोग, Photo Credit- Social Media/AI

फिल्ममेकर और मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इस बार उनकी कोई फिल्म या डांस वीडियो नहीं, बल्कि एक वायरल क्लिप विवाद की वजह बन गई है. दरअसल, एक इवेंट के दौरान फराह खान का स्वागत आरती की थाली और फूलों से किया गया, लेकिन जब उनके माथे पर तिलक लगाने की कोशिश हुई, तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

आखिर क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फराह खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस क्लिप में होटल के कर्मचारी लॉबी में आरती की थाली लेकर उनका स्वागत करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान कर्मचारी उनके माथे पर तिलक लगाने की कोशिश करती है, लेकिन फराह ऐसा करने से मना कर देती हैं. इसके बजाय वह अपनी कलाई पर तिलक लगवाती दिखाई देती हैं.

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कुछ यूजर्स ने फराह के इस व्यवहार पर सवाल उठाए, तो कुछ ने इसे उनकी निजी पसंद से जुड़ा मामला बताया. हालांकि, इस घटना को लेकर ऑनलाइन रिएक्शन काफी तीखी रहे.

सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

फराह खान का वीडियो वायरल होते ही कई यूजर्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी. एक यूजर ने उनके नेल पॉलिश लगाने का जिक्र करते हुए तिलक से इनकार करने पर सवाल उठाए. वहीं, दूसरे यूजर ने दावा किया कि फराह ने फूलों से स्वागत और माथे पर कुमकुम लगाने से मना किया था. यूजर ने सवाल किया कि अगर उन्हें ऐसी रस्में पसंद नहीं हैं, तो वह ऐसे इवेंट्स में क्यों शामिल होती हैं?

---विज्ञापन---
फराह के व्यवहार पर लोगों का फूटा गुस्सा

फराह के व्यवहार पर उठाए सवाल

एक अन्य यूजर ने भी फराह के इस व्यवहार पर सवाल उठाते हुए पूछा कि उन्होंने माथे पर तिलक लगवाने से इनकार क्यों किया. इस तरह वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई.

ट्रोलिंग के बाद फराह ने क्या कहा?

विवाद बढ़ने के बाद फराह खान का एक कमेंट भी चर्चा में आ गया. वायरल वीडियो पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने लिखा, ‘सॉरी, लेकिन मुझे झंझट पसंद नहीं हैं.’ उनके इस कमेंट को सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना से जोड़कर देखा जा रहा है.

---विज्ञापन---

‘मैं हूं ना’ से शुरू हुआ था निर्देशन का सफर

फराह खान बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर हैं. उन्होंने साल 2004 में फिल्म ‘मैं हूं ना’ से निर्देशन की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने ‘ओम शांति ओम’, ‘तीस मार खान’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. इन फिल्मों के अलावा फराह कई बॉलीवुड सितारों को अपने शानदार डांस स्टेप्स पर नचा चुकी हैं.

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन फराह को लाए सुर्खियों में

फिलहाल, उनके वायरल वीडियो को लेकर चर्चा जारी है. हालांकि, किसी धार्मिक परंपरा में शामिल होना या उससे दूरी बनाए रखना किसी व्यक्ति की निजी पसंद भी हो सकती है. ऐसे में इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन फराह को लगातार सुर्खियों में बनाए हुए हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 17, 2026 03:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो