Jana Nayagan OTT Release Date: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थलपति विजय के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ रिलीज होने से पहले ही खबरों में अपनी जगह बनाए हुए हैं. 7 महीने के लंबें इंतजार के बाद आखिरकार ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए जबरदस्त कलेक्शन किया. बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. हाल ही में एच. विनोद की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जना नायकन’ की ओटीटी रिलीज डेट सामने आई है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये फिल्म कब और कहां रिलीज हो रही है.
कब-कहां रिलीज होगी फिल्म?
मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ को Zee5 रिलीज किया जाएगा. इस जानकरी सोमवार को Zee5 तमिल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी गई है. इस पोस्ट में ‘जना नायकन’ का एक AI जनरेटेड टीजर प्रोमो शेयर किया गया. जिसके कैप्शन में लिखा गया, ‘ जना नायकन’ की OTT रिलीज डेट की घोषणा की गई. यह फिल्म 21 अगस्त को Zee5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होगी. पोस्ट के कैप्शन में लिखा ‘थंगामे! थलपति #जननायगन 21 अगस्त को Zee 5 पर आप सभी से मिलने के लिए पूरी तरह तैयार है.’
7 महीने तक अटकी रही फिल्म
विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ यह फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सीबीएफसी के पास ये फिल्म 7 महीने तक अटकी रही. जिसके बाद आखिरकार यह फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म में विजय के अलावा, मामिता बैजू, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी थलपति वेट्री कोंडन (विजय) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विजी (मामिता बैजू) को एक मजबूत और आत्मनिर्भर महिला बनाने की जिम्मेदारी लेता है, जो सेना में भर्ती हो जाती है.