TV Actress on Plastic Surgery Rumours: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलक एक बार फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में छा गई हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर रुबीना की पुरानी और नई तस्वीरों को लेकर अक्सर तुलना की जाती है और इसी के साथ एक बहस शुरू होती है, जिसमें सावल किया जाता है कि क्या खूबसूरत दिखने के लिए रुबीना ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है? क्या उनका बदला हुआ लुक किसी सर्जरी का नतीजा है? अब एक्ट्रेस ने खुद इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि आखिर उनके चेहरे में आए इस बदलाव की असली वजह क्या है?
दरअसल हिना खान, रॉकी जैसवाल और अभिनव शुक्ला के साथ बातचीत के दौरान रुबीना से उनके लुक और कॉस्मेटिक प्रोसीजर को लेकर सवाल कर लिया गया. इस पर एक्ट्रेस ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने आज जैसा दिखने के लिए कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है. रुबीना ने कहा कि इंसान का चेहरा समय के साथ बदलता है और इसमें उम्र के साथ होने वाले नेचुरल बदलावों का भी बड़ा रोल होता है. हालांकि रुबीना ने ये बात मानी कि उन्होंने कुछ कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट जरूर करवाए हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि यह ट्रीटमेंट सर्जरी वाले नहीं है बल्कि नॉन इन्वेसिव यानी कि बिना सर्जरी के किए जाने वाले प्रोसीजर हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…