Monday, 17 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

पुलकित सम्राट की इस बीमारी ने छीनी ताकत, घटा वजन पहचानना हुआ मुश्किल

Pulkit Samrat Health Update: पुलकित सम्राट इस बीमारी से जूझ रहे हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. जिसके चलते उनका ढाई किलो वजन कम हो गया है. जानें एक्टर ने फैंस को क्या बताया?

Pulkit Samrat Health Update: फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर पुलकित सम्राट एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह उनकी सेहत हैं. एक्टर ने पोस्ट शेयर कर अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसके साथ उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से वो बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. ये बात जानने के बाद उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि इस फोटो में पुलकित बेहद कमजोर दिखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

पुलकित सम्राट ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में उनका लुक काफी बदला हुआ दिखाई दिया. उन्हें देखकर पहली नजर में पहचानना भी मुश्किल हो रहा था. तस्वीर के साथ अभिनेता ने अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर की.

---विज्ञापन---

पुलकित ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से मलेरिया से जूझ रहे हैं. बीमारी का असर उनकी सेहत पर भी साफ नजर आ रहा है. अभिनेता के मुताबिक, मलेरिया की वजह से उनका करीब ढाई किलो वजन कम हो गया है.

वजन घटने पर क्या बोले एक्टर?

बीमारी के बीच भी पुलकित सम्राट का अंदाज काफी पॉजिटिव नजर आया. उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि वजन कम हुआ है, लेकिन वह जल्द ही इसे दोबारा बैलेंस कर लेंगे. उनकी तस्वीर देखकर फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. अभिनेता की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उनके लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं और उन्हें आराम करने की सलाह दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

सलमान खान को लेकर भी की थी बात

पुलकित सम्राट कुछ समय पहले वैरायटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू को लेकर भी चर्चा में थे. इस दौरान उन्होंने सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था. पुलकित ने बताया था कि अपनी पहली फिल्म की रिलीज के समय वह भी दूसरे नए कलाकारों की तरह काफी नर्वस थे. हालांकि, उस वक्त सलमान खान की कुछ बातों ने स्टारडम को लेकर उनका नजरिया बदल दिया था.

वर्कफ्रंट पर पुलकित

वर्कफ्रंट की बात करें तो पुलकित सम्राट को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘ग्लोरी’ में देखा गया था. करण अंशुमन और कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बनी इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा सीरीज में दिव्येंदु और सुविंदर विक्की भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. सीरीज को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रेस्पॉन्स मिला था. वहीं, उनकी आखिरी फिल्म ‘राहु-केतु’ थी, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिलहाल, फैंस को उम्मीद है कि पुलकित जल्द स्वस्थ होकर दोबारा पूरी एनर्जी के साथ काम पर लौटेंगे.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 17, 2026 05:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola