Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

मलयालम एक्टर विनायकन के खिलाफ FIR, आठ साल की लड़की की फोटो ऑनलाइन पोस्ट करने का आरोप

FIR Against Malayalam Actor Vinayakan: मलयालम एक्टर विनायकन के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. एक्टर पर नाबालिग लड़की की फोटो ऑनलाइन पोस्ट करने का रूप लगाया गया है.

---विज्ञापन---

FIR filed against Malayalam actor Vinayakan

FIR Against Malayalam Actor Vinayakan: मलयालम एक्टर विनायकन एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. एक्टर के खिलाफ एक आठ साल की लड़की की फोटो ऑनलाइन पोस्ट करने के मामले FIR दर्ज कराई गई है.

मलयालम एक्टर विनायकन के खिलाफ केस

रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल पुलिस ने मावेलिकारा में एक आठ साल की लड़की की फोटो ऑनलाइन पोस्ट करने के आरोप में मलयालम एक्टर विनायकन के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार ये केस बुधवार को तब दर्ज किया गया जब लड़की के पिता ने केरल राज्य बाल अधिकार आयोग से संपर्क किया. आयोग ने पुलिस को शिकायत पर जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था.

---विज्ञापन---

आठ साल की लड़की की फोटो का गलत इस्तेमाल

PTI के मुताबिक पुलिस ने जानकारी दी है कि, ‘मावेलिकारा में रहने वाले लड़की के पिता हाल ही में केरल राज्य बाल अधिकार आयोग की सुनवाई में शामिल हुए थे. वहीं FIR में आरोप लगाया गया है कि एक फेसबुक पोस्ट को फॉरवर्ड करने को लेकर हुई दुश्मनी के कारण एक्टर विनायकन ने 24 जुलाई 2025 को सुबह लगभग 2 बजे शिकायतकर्ता द्वारा भेजे गए व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट लिया. इसके साथ ही उन्होंने शिकायतकर्ता की व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो का भी स्क्रीनशॉट लिया, जिसमें उनकी आठ साल की बेटी की तस्वीर थी. इसके बाद विनायकन ने शिकायतकर्ता की अनुमति के बिना अपने वेरिफाइड फेसबुक अकाउंट के जरिए इन स्क्रीनशॉट और शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर शेयर किया.’

हुआ परिवार का अपमान और बदनामी

FIR में आरोप लगाया गया है कि कई अज्ञात लोगों ने विनायकन की फेसबुक पोस्ट को शेयर किया. इसके बाद शिकायतकर्ता और उनके परिवार का अपमान करने और उनकी बदनामी करने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की थीं. दरअसल, विनायकन की फेसबुक पोस्ट पर मोबाइल नंबर देखकर उसे अभिनेता का नंबर समझकर, कई लोगों ने शिकायतकर्ता को फोन किया और अपशब्द कहे, जिससे शिकायतकर्ता, उनकी बेटी और उनके परिवार को काफी बदनामी हुई.

---विज्ञापन---

कई धाराओं के तहत केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि कई धाराओं के तहत अभिनेता विनायकन पर केस दर्ज हुआ है. इसमें किसी महिला की गरिमा का अपमान करने या उसकी निजता में दखल देने के इरादे से किए गए कृत्य से संबंधित धारा भी शामिल है. एक्टर के खिलाफ आईटी एक्ट और केरल पुलिस एक्ट की धाराओं के तहत भी केस दर्ज किया गया है. ये कोई पहली बार नहीं है. इससे पहले कई बार विनायकन विवादों में घिर चुके हैं. उनपर मानहानि और सार्वजनिक उपद्रव के कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 09, 2026 11:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola