Thursday, 19 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट पंडियन का निधन, 20 साल से इस बीमारी से थे परेशान

Famous Makeup Artist Pandian Death: साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट पंडियन का निधन हो गया है. उन्होंने अपनी आखिरी सांस 74 साल की उम्र में ली.

Famous Makeup Artist Pandian Death: साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट पंडियन का निधन हो गया है. पंडियन एक ऐसे मेकअप आर्टिस्ट थे जिन्होंने साउथ की चार बड़ी फिल्म इंडस्ट्रीज तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा में काम किया था और हर जगह उनकी मांग थी. मोहनलाल से लेकर कमल हासन तक का मेकअप करने वाले पंडियन ने 74 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. बताया जा रहा है कि पंडियन लगभग 20 सालों से किडनी से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे. पंडियन के निधन की खबर सामने आते ही कई हस्तियों ने उनकी मौत पर शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी.

20 साल से किडनी से जुड़ी बीमारी…

मेकअप आर्टिस्ट पंडियन के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में खलबली मची हुई है. ऑन मनोरमा की रिपोर्ट के मुताबिक, पंडियन ने चेन्नई के विरुगमबक्कम में अपने घर पर आखिरी सांस ली. उन्होंने आखिरी बार डायरेक्टर सत्यन एंथिकड की मलयालम फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ में काम किया था. सत्यन एंथिकड के अनुसार, पंडियन करीब 20 साल से किडनी से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे.

---विज्ञापन---

पंडियन को श्रद्धांजलि दी…

पंडियन के साथ सत्यन एंथिकड एक करीबी प्रोफेशनल बॉन्ड शेयर करते थे. मेकअप आर्टिस्ट पंडियन ने फिल्ममेकर सत्यन एंथिकड के साथ उनकी पहली फिल्म ‘कुरुक्कंटे कल्याणम’ से लेकर आखिरी फिल्म ‘हृदयपूर्वम’ तक काम किया था. पंडियन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए सत्यन एंथिकड ने ऑन मनोरमा को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘पंडियन ऐसे इंसान थे जिन पर आप कभी भी भरोसा कर सकते थे. उन्होंने मेरी पहली फिल्म ‘कुरुक्कंटे कल्याणम’ से लेकर ‘हृदयपूर्वम’ तक मेरे साथ काम किया. सेट पर मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करने के अलावा, वह बाकी सभी चीजों में मदद के लिए मौजूद रहते थे. मैं यूनिट में किसी भी एक्स्ट्रा काम के लिए उन पर भरोसा कर सकता था, चाहे वह भीड़ को मैनेज करना हो या फिल्म शूट के लिए एक्स्ट्रा ढूंढना हो.’

कौन हैं पांडियन?

पांडियन का जन्म साल 1955 में तमिलनाडु के नागरकोइल में हुआ था. वो 16 साल की उम्र से मलयालम सिनेमा में काम कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, पांडियन ने कृष्णराजन के असिस्टेंट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी, जो मशहूर मलयालम एक्टर सत्यन के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करते थे. उनके साथ काम करते हुए पांडियन ने धीरे-धीरे अपना अनुभव बढ़ाया. इसके बाद साल 1978 में वह एक इंडिपेंडेंट मेकअप आर्टिस्ट बन गए. इंडिपेंडेंट मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर उनकी पहली फिल्म ‘मडालसा’ थी. अपने 50 साल के करियर में पांडियन ने साउथ के लगभग सभी बड़े स्टार्स के साथ काम किया है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 04, 2026 02:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो