Friday, 27 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

व्हाइट मार्बल..लग्जरी आइटम्स…! Scout Op का 12Cr का घर…! बेहद खूबसूरत है गेमर का आशियाना!

बिग बॉस 20 में नजर आ रहे गेमिंग स्टार स्काउट उर्फ तन्मय सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार वह लव गिल के साथ अपने रिश्ते को लेकर नहीं, बल्कि अपने आलीशान घर को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, स्काउट का एक पुराना यूट्यूब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने परिवार के लिए बनवाए गए शानदार घर का टूर करवाते नजर आ रहे हैं।

Written By : Jyoti Verma | Updated: Nov 27, 2026 17:42
Share :
Scout Op House

बिग बॉस 20 में नजर आ रहे गेमिंग स्टार स्काउट उर्फ तन्मय सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार वह लव गिल के साथ अपने रिश्ते को लेकर नहीं, बल्कि अपने आलीशान घर को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, स्काउट का एक पुराना यूट्यूब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने परिवार के लिए बनवाए गए शानदार घर का टूर करवाते नजर आ रहे हैं।स्काउट के घर में एंट्री से लेकर हर कोना लग्जरी और मॉडर्न डिजाइन से सजा हुआ है। घर में व्हाइट मार्बल फ्लोरिंग, शानदार फर्नीचर और खूबसूरत लाइटिंग देखने को मिलती है। ग्राउंड फ्लोर पर बड़ा हॉल, करीब 10 लोगों के बैठने वाला डाइनिंग एरिया और दो किचन बनाए गए हैं। इसके अलावा घर में खूबसूरत मंदिर भी है।स्काउट ने अपने माता-पिता के बेडरूम, गेस्ट रूम और एक सीक्रेट बाथरूम की झलक भी दिखाई। दूसरे फ्लोर पर जैकूजी वाला बाथरूम, वॉक-इन क्लोजेट और शानदार ड्रेसिंग रूम मौजूद है।घर का सबसे खास हिस्सा गेमिंग और एंटरटेनमेंट फ्लोर है। यहां होम थिएटर, बार काउंटर और आरामदायक लाउंज बनाया गया है। वहीं, स्काउट का पर्सनल गेमिंग स्टूडियो अल्ट्रा-वाइड मॉनिटर्स, RGB लाइटिंग और प्रोफेशनल शूटिंग सेटअप से लैस है।

First published on: Nov 27, 2026 05:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो