Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने आज पूरी दुनिया में गर्दा उड़ा रहे हैं. यूट्यूब पर भोजपुरी गाने आते ही वायरल हो जाते हैं. इन्हें पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है. इन गानों के बोल और धुन ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है. लेकिन कुछ गाने ऐसे होते हैं जो रिकॉर्ड बना देते हैं. आज हम आपको एक ऐसे सुपरहिट भोजपुरी फिल्म के बारे में बता रहे हैं. एक ऐसा गाना जो 7 साल से पसंद किया जा रहा है और इसके रिलीज होते ही पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था.
भोजपुरी का सुपरहिट सॉन्ग
हम बात कर रहे हैं भोजपुरी के सुपरहिट गाने ‘हैलो कौन’ की, जो 10 दिसंबर 2019 को रिलीज हुआ था. यूट्यूब पर अब तक इस गाने को एक बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ये गाना सिर्फ भोजपुरी दर्शकों तक सीमित नहीं रहा. बल्कि देशभर में लोगों की पसंद बन गया. इसका फिल्मांकन, मजेदार बोल, शानदार म्यूजिक और रितेश पांडे की दमदार आवाज ने इसे हर भोजपुरी फैंस का फेवरेट गाना बना दिया. आज भी ये गाना खूब पसंद किया जाता है और फंक्शन्स में बजता है.
यूट्यूब पर मिले 1 बिलियन व्यूज
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कलाकार हैं. यहां पवन सिंह, खेसारी, अरविंद अकेला कल्लू, राकेश मिश्रा, गोलू गोल्ड, अंकुश राजा, नीलकमल सिंह, गुंजन सिंह, शिल्पी राज और प्रमोद प्रेमी यादव जैसे सिंगर्स ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट और दमदार गाने दिए हैं. रितेश पांडे भी भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. उनका गाना ‘हैलो कौन’ उनके करियर का सबसे बड़ा हिट माना जाता है. ये गाना भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों लिस्ट में भी शामिल हो चुका है. यूट्यूब पर इस गाने ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. रिलीज होते ही इस गाने ने तहलका मचा दिया था और आज भी इसे खूब पसंद किया जाता है.
भोजपुरी सॉन्ग ‘हैलो कौन’
बात करें गाने की तो, भोजपुरी सॉन्ग ‘हैलो कौन’ की सबसे बड़ी खासियत है इसके बोल और मजेदार अंदाज से इसका फिल्मांकन. गाने में रितेश पांडे के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस स्नेहा उपाध्याय शामिल हैं. पूरे गाने में दोनों के बीच फोन कॉल के जरिए जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है, जो दर्शकों को खूब आकर्षित करता है. इस गाने को आशीष वर्मा ने लिखा और संगीत भी दिया है. इसका डायरेक्शन सोनू वर्मा और आशीष यादव ने किया था. गाना रिद्धी म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर मौजूद है.