Saturday, 22 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

निरहुआ ने पाखी को किया था शादी के लिए प्रपोज? हसीना ने खुद किया खुलासा, आम्रपाली के उड़े होश

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने दावा किया है कि सुपरस्टार निरहुआ ने उन्हें शादी का प्रपोजल दिया था. कैमरे के सामने पाखी के इस खुलासे को सुनकर साथ बैठीं आम्रपाली दुबे के होश उड़ गए.

nirahua pakhi hegde marriage proposal revelation
भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने 'भोजपुरी बवाल' में खुलासा किया कि उन्हें निरहुआ ने शादी के लिए प्रपोज किया था.

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) और सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) की जोड़ी किसी पहचान की मोहताज नहीं है. पर्दे पर अपनी सुपरहिट फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाली इस जोड़ी के रिश्ते को लेकर अब एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पाखी हेगड़े ने ‘भोजपुरी बवाल’ शो के दौरान दावा किया है कि निरहुआ ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था. इस खुलासे के वक्त वहां मौजूद आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) भी हैरान रह गईं.

प्रपोजल के सवाल पर पाखी ने बोला ‘हां’

एक प्रोमो वीडियो में जब पाखी हेगड़े से सवाल किया गया कि क्या उनके और निरहुआ के बीच सिर्फ दोस्ती थी या कुछ और, तो पाखी ने माना कि वे ‘दोस्त से ज्यादा’ थे. जब उनसे पूछा गया कि क्या निरहुआ ने कभी उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था, तो पाखी भावुक हो गईं और उन्होंने सीधे शब्दों में ‘हां’ कहकर सबको चौंका दिया.

---विज्ञापन---

आम्रपाली दुबे के उड़े होश

पाखी हेगड़े का यह जवाब सुनते ही शो में मौजूद एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हैरान रह गईं. उन्होंने अविश्वास जताते हुए पूछा कि क्या यह सच है. निरहुआ के साथ आम्रपाली का नाम भी लंबे समय से जोड़ा जाता रहा है, ऐसे में पाखी के इस दावे ने उन्हें भी पूरी तरह से सरप्राइज कर दिया.

निरहुआ का चुपचाप पानी पीना

बातचीत के बीच अचानक सेट पर निरहुआ पहुंच गए, जिन्हें देखकर पाखी काफी इमोशनल हो गईं. जब निरहुआ से पाखी के प्रपोजल वाले दावे और उनके पुराने प्यार को लेकर सवाल किया गया, तो एक्टर ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया. वे घबराते हुए चुपचाप पानी का गिलास उठाकर पीने लगे, जिससे फैंस के मन में सस्पेंस और बढ़ गया है.

---विज्ञापन---

हिट रही है दोनों की जोड़ी

पाखी हेगड़े ने साल 2004 में टीवी से करियर शुरू किया था और 2006 में ‘बैरी पिया’ से भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा. निरहुआ और पाखी ने ‘निरहुआ रिक्शावाला’, ‘गंगा देवी’ और ‘सात सहेलियां’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था.

पाखी के बयान से मची हलचल

पाखी हेगड़े का यह बयान रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ (Bhojpuri Bawaal) के प्रमोशन के दौरान सामने आया है, जिसमें वे बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं. यह शो जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे प्रसारित किया जा रहा है. शादीशुदा निरहुआ और पाखी के इस पुराने किस्से ने पूरी इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 21, 2026 11:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola