Tuesday, 4 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Best Bhojpuri Shivratri Bhajan: ये 5 भोजपुरी शिव भजन बढ़ाएंगे भक्ति का रंग, हर एक को मिले मिलियन्स में व्यूज

Best Bhojpuri Shivratri Bhajan: सावन के इस पावन महीने में ये 5 भोजपुरी शिव भजन आपकी भगवान शिव के प्रति भक्ति को चार गुना बढ़ा देंगे. देखिए पूरी लिस्ट…

Best Bhojpuri Shivratri Bhajan: हिंदू पंचांग के अनुसार सावन का पावन महीना शुरू हो गया है. इसी के साथ देश के हर घर में भगवान शिव की भक्ति और साधना शुरू हो गई है. अब सावन के पूरे महीने लोग भगवान शिव की भक्ति में लीन रहने लगे हैं. लोगों के घर में सुबह और शाम के भगवान शिव के भजन सुनने को मिल रहे हैं. आज हम आपको 5 ऐसे भोजपुरी सॉन्ग बताने वाले हैं, घर में बजाने के बाद आप पूरी तरह से शिव भक्ति के रंग में रंग जाएगें. चलिए एक नजर हमारे गानों की इस लिस्ट पर डालिए.

कुवारे में शिवरात्रि कईले बानी

ये भोजपुरी शिव भजन शिवरात्रि के सबसे लोकप्रिय पारंपरिक गानों में से एक है. इस भजन में कुंवारी कन्याएं भगवान शिव का व्रत करते हुए उनसे अपने लिए एक अच्छे जीवनसाथी की मांग करती हैं. फेमस सिंगर खुशबू उत्तम और प्रवीण उत्तम ने मिलकर इसे अपनी मधुर आवाज में गाया है. भगवान शिव का ये भजन महिलाओं और कुंवारी लड़कियों के बीच काफी पसंद किया जाता है.

---विज्ञापन---

कथा बैजनाथ की

भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह भी भगवान शिव बहुत बड़े भक्त हैं. पवन सिंह ने ये गाना स्पेशली भगवान शिव के भक्तों के लिए गाया है. पवन सिंह की आवाज में गाया हुआ ये शिव भजन आज भी उनके भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देता है. यूट्यूब पर पवन सिंह के शिव भजन को 69 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं.

चेला पिये तs गंजेरी

भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव भी उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो भगवान शिव के भक्त हैं. सावन की बोल बम यात्रा हो या सावन का सोमवार व्रत खेसारी लाल यादव के शिव भजन गीत ‘चेला पिये तs गंजेरी’ के बिना अधूरा माना जाता है. इस भजन की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा लीजिए कि इस अब तक यूट्यूब पर 33 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं.

---विज्ञापन---

ना हमसे भंगिया पिसाई ए गणेश के पापा

दिग्गज सिंगर कल्पना पटोवारी की आवाज में गाया हुआ ये गाना एक एवरग्रीन भोजपुरी शिव भजन है. जिसे हर साल सावन के महीने में और शिवरात्रि के मौके पर खूब सुना जाता है. कल्पाना के इस शिव भजन को महिलाएं अपने सामुहिक किर्तन और शिव चर्चा जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में भी गाती हैं.

गौरा हो हंसी दा ना

शिव-पार्वती के विवाह और उनके प्यार भरे अटूट रिश्ते को दर्शाने वाला ये शिव भजन भी लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है. पावर स्टार पवन सिंह की आवाज में गाया गया ये शिव भजन यूट्यूब पर भी काफी समय तक ट्रेंडिंग में था. यूट्यूब पर पवन सिंह के गाने को 60 मिलियन से अधिक व्यूज मिले हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 04, 2026 01:10 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola