---विज्ञापन---
Valentine Week Special: वैलेंटाइन वीक में देखना न भूलें 90s की ये 5 रोमांटिक फिल्में
वैलेंटाइन वीक चालु हो गया है. इन दिनों युवाओं में खास उत्साह देखने को मिलता है. ऐसे में आज हम आपके लिए 90 के दशक की 5 शानदार रोमांटिक फिल्में लेकर आए हैं, जिनकी कहानियां आपका दिल छू लेंगी. अगर आप कपल हैं और अपने वैलेंटाइन वीक को और भी स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो आप आराम से घर बैठे ये रोमांटिक फिल्में देख सकते हैं.
वैलेंटाइन वीक चालु हो गया है. इन दिनों युवाओं में खास उत्साह देखने को मिलता है. ऐसे में आज हम आपके लिए 90 के दशक की 5 शानदार रोमांटिक फिल्में लेकर आए हैं, जिनकी कहानियां आपका दिल छू लेंगी. अगर आप कपल हैं और अपने वैलेंटाइन वीक को और भी स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो आप आराम से घर बैठे ये रोमांटिक फिल्में देख सकते हैं.
1942: A Love Story- साल 1994 की ये रोमांटिक फिल्म आज भी दर्शकों के दिल में बसी हुई है. फिल्म में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला लीड रोल में थे. दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. ये फिल्म आजादी से पहले की एक प्रेम कहानी को दिखाती है, जिसमें अनिल कपूर और मनीषा कोइराला राजनीतिक अशांति और अपने परिवारों की असहमति के बावजूद एक-दूसरे से प्यार करते हैं.
Dil To Pagal Hai- शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'दिल तो पागल है' आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्म है. फिल्म में लव ट्रायंगल देखने को मिलता है. इसमें शाहरुख और करिश्मा पुराने और अच्छे दोस्त हैं और तभी माधुरी दीक्षित की एंट्री होती है और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ जाती हैं. ये करिश्मा को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता और उसे महसूस होता है कि वो शाहरुख से प्यार करती है. बाद में करिश्मा दोनों को अलग करने के लिए साजिश रचती है.
Raja Hindustani- आमिर खान और करिश्मा कपूर स्टारर ये फिल्म आज भी दर्शकों के दिल पर राज करती है. फिल्म की कहानी और गाने आज भी बेहद पसंद किए जाते हैं. इसमें एक टैक्सी ड्राइवर, राजा को एक अमीर लड़की, आरती से प्यार होता है. वो आरती के माता-पिता की इच्छा के खिलाफ शादी कर लेते हैं. लेकिन आरती के माता-पिता जल्द ही उनके बीच दरार पैदा करते हैं.
Hum Aapke Hain Koun..!- 'हम आपके हैं कौन' को आखिर कौन भूल सकता है! इस फिल्म की कहानी, कास्ट और गानों की दीवानगी आज भी देखने को मिलती है. फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित लीड रोल में हैं. दोनों को अपने प्यार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.
Pyaar To Hona Hi Tha- इस फिल्म में एक से बढ़कर एक रोमांटिक गाने थे. ये फिल्म साल 1998 में आई थी. इसमें अजय देवगन और काजोल लीड रोल में थे. फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई थी. फिल्म में काजोल अपने मंगेतर को वापस लाने के लिए भारत आती हैं, लेकिन उनकी मुलाकात अजय देवगन से होती है और वो उससे प्यार कर बैठती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.