---विज्ञापन---
उर्फी जावेद ने बदल लिया धर्म? हिंदू नाम रखने के दावों पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
अपने अतरंगी फैशन सेंस और बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली एक मशहूर एक्ट्रेस को लेकर इंटरनेट पर एक बहुत बड़ा दावा किया गया है. एक पूर्व पत्रकार ने वीडियो जारी कर यह कह दिया कि इस एक्ट्रेस ने अपना पुराना धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है और अपना नाम भी पूरी तरह बदल लिया है. इस खबर के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. अब इस पूरे विवाद पर खुद एक्ट्रेस ने सामने आकर ऐसी सच्चाई बताई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला...
धर्म बदलने का किया गया था दावा
सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. यह वीडियो एक पूर्व पत्रकार ने बनाया था. उन्होंने अपने वीडियो में कहा था कि उर्फी के मशहूर होने की वजह सिर्फ उनके छोटे कपड़े हैं. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उर्फी ने अब मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है और अपना नाम बदलकर रीटा भारद्वाज रख लिया है.
उर्फी ने दावों को बताया पूरी तरह बकवास
इस वीडियो के सामने आने के बाद उर्फी जावेद का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा कि कैसे-कैसे बेवकूफ लोग खुद को पत्रकार कहते हैं. उर्फी ने साफ किया कि उन्होंने न तो अपना नाम बदला है और न ही अपना धर्म बदला है. उन्होंने आगे कहा कि वह वैसे भी किसी भी धर्म पर विश्वास नहीं करती हैं, इसलिए धर्म बदलने की बात पूरी तरह से झूठी और बकवास है.
कपड़ों के साथ बातों पर भी दी बेबाक राय
उर्फी ने वीडियो बनाने वाली पूर्व पत्रकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह सिर्फ अपने कपड़ों से ही नहीं, बल्कि अपनी बातों से भी पूरी तरह बेबाक और नंगी हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बात करने से पहले आंटी जी को थोड़ा होमवर्क करन लेना चाहिए और गूगल पर सर्च करना चाहिए कि उर्फी ने अब तक कितने शोज किए हैं. उर्फी ने कहा कि उन्हें ऐसी झूठी पत्रकारिता देखकर बेहद शर्म आ रही है.
फेक ब्रेस्ट सर्जरी के आरोपों पर भी दिया जवाब
उर्फी ने बताया कि जब उन्होंने इस झूठी खबर का विरोध किया, तो मीता चौधरी काफी भड़क गईं और उन्होंने उर्फी को इंस्टाग्राम पर कई भड़काऊ और परेशान करने वाले मैसेज भेजे. इसके बाद उन्होंने वीडियो डिलीट करके उर्फी को ब्लॉक कर दिया. उर्फी ने उन मैसेजेस के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए यह भी साफ किया कि उन्होंने कोई फेक ब्रेस्ट सर्जरी नहीं करवाई है. उर्फी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह उन पर ज्यादा गुस्सा नहीं कर सकतीं क्योंकि वह उनकी दादी जैसी दिखती हैं.
कई बड़े शोज का हिस्सा रही हैं उर्फी
अपने विवादों और कपड़ों के अलावा उर्फी जावेद इंडस्ट्री में लगातार काम कर रही हैं. साल 2025 में उन्होंने मशहूर रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का खिताब अपने नाम किया था. इसके अलावा इसी साल उन्होंने 'एंगेज्ड: रोका या धोखा' नाम के शो को होस्ट भी किया था. उर्फी टीवी के कई लोकप्रिय सीरियल्स जैसे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी की 2' में भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.