---विज्ञापन---
एक्टिंग छोड़ी, खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस, अब 5 साल बाद टीवी पर लौटी ये एक्ट्रेस
TV Actress Built a Million Dollars Business: इस पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस ने अपने सीक्रेट बिजनेस और नए शो से हर किसी को हैरान कर दिया है.
TV Actress Built a Million Dollars Business: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्हें ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट उदाहरण माना जाता है. अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम शामिल हो गया है. इस पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस ने पहले एक्टिंग के ब्रेक लिया, फिर दूसरे देश में जाकर करोड़ों बिजनेस खड़ा किया. इसके बाद एक दमदार शो के साथ 5 साल बाद फिर टीवी पर वापसी की. हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे शो से घर-घर में मशहूर हुई एरिका फर्नांडीस है. चलिए आपको ये पूरा मामला समझाते हैं.
5 साल बाद टीवी पर वापसी
एरिका फर्नांडीस इन दिनों अपने नए टीवी शो '108 बेस हॉस्पिटल - उरी' को लेकर चर्चा में हैं, इस सीरियल के साथ एरिका पूरे 5 साल बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल था कि आखिर इन 5 सालों में एरिका कहां थी और क्या कर रही थी, जिसका जवाब खुद एरिका ने ही दे दिया है.
दुबई में शुरू किया बिजनेस
पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में एरिका फर्नांडीस ने बताया कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम की अनस्टेबिलिटी की वजह से वो दुबई चली गईं और अपना खुद का बिजनेस शुरू किया. एरिका ने बताया कि साल 2023 में उन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी, सेलेस्टे इंडिया फिल्म प्रोडक्शन लॉन्च किया था.
एक्टिंग से ब्रेक की वजह
एरिका ने कहा, 'मुझे इंडस्ट्री से दूर रहने का पूरा भरोसा था क्योंकि मेरा बिजनेस दुबई में है. अब मैं अपनी मर्जी से काम चुन सकती हूं. मैं सिर्फ एक्टिंग के लिए अपने प्यार की वजह से शो कर रही हूं. तो, मुझे पता है कि अब फाइनेंशियली स्टेबल हूं. कभी-कभी हमें पता नहीं होता कि हम अपनी बचत से कब तक गुजारा कर पाएंगे. साथ ही, आपको सालों तक हर दिन लीड रोल में काम करने का मौका नहीं मिलता और शो के बीच में आपको ब्रेक भी मिलता है. इसलिए, जब कोविड-19 आया, तो इसने मुझे इन सब बातों के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया.'
'108 बेस हॉस्पिटल - उरी' का ऑफर
एक्टिंग से ब्रेक लेने के बारे में बात करते हुए एरिका ने कहा, 'मैं एक ही तरह का काम करते-करते थक नहीं गई थी. इसलिए मैंने ब्रेक लिया क्योंकि बाकी कई प्रोजेक्ट भी उसी तरह के थे. जब '108 बेस हॉस्पिटल - उरी' का ऑफर आया, तो मुझे लगा कि यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है और मेरे लिए टीवी पर वापसी करना सही फैसला साबित होगा.'
मुझे और ज्यादा एक्शन...
अपने नए टीवी शो '108 बेस अस्पताल के बारे में - उरी' में बारे में बात करते हुए एरिका ने कहा, 'सेना की वर्दी पहनने का मौका मिलना, सेना का जवान होना, सर्जन होना, ये सब बातें मुझे बेहद दिलचस्प लगीं. मैंने इस बारे में दोबारा कभी नहीं सोचा. मैं तो पहली ही नजर में इसके लिए तैयार हो गई थी. मैं उनसे (मेकर्स से) कहूंगी कि मुझे और ज्यादा एक्शन करने दें और यह सोचना बंद करें कि 'वो एक लड़की है जो एक्शन कर रही है, तो वह क्या और कैसे करेगी?' मुझे खुशी है कि लोगों को मेरा एक अलग रूप देखने को मिलेगा.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.