---विज्ञापन---

36 साल पुराने इस टीवी शो पर हुआ था बड़ा हादसा, जब सेट पर लगी थी भीषण आग, गई थी इतने लोगों की जान

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक तमाम ऐसी फिल्में और शोज हैं, जिनके सेट पर अक्सर ही हादसों की खबर आती रहती हैं. हालांकि ये हादसे कई बार बड़ा रूप ले लेते हैं. वहीं, आज हम एक ऐसे ही टीवी शो के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसके सेट पर भीषण आग लगी थी और तमाम लोगों की जान चली गई थी. इतना ही नहीं इस शो का लीड एक्टर भी भीषण आग की चपेट में आ गया था. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

इस शो के सेट पर हुआ था हादसा

दरअसल, हम जिस शो के बारे में बात कर रहे हैं यह एक ऐतिहासिक टीवी शो था. इस शो के सेट पर 60 लोगों की जान चली गई थी.

---Advertisement---

द स्वोर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान में नजर आए थे ये कलाकार

हम बात कर रहे हैं, 1989 के शो द स्वोर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान की. जिसमें लीड रोल में संजय खान नजर आए थे. इसके अलावा दीपिका चिखलिया, आनंद महादेवन, शहबाज खान भी दिखे थे. इस शो के निर्माता और डायरेक्शन खुद संजय खान ने किया था.

द स्वोर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान के सेट पर गई 60 लोगों की जान

द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान के सेट पर 8 फरवरी 1989 को एक बड़ा हादसा हुआ था. इस हादसे में करीब 60 से ज्यादा लोगों की जानें चली गई थी. इसमें कलाकारों और क्रू मेंबर्स की दर्दनाक मौत हो गई थी. जो कि एंटरटेनमेंट जगत के इतिहास का सबसे बड़ा हादसा माना जाता है.

---Advertisement---

द स्वोर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान के इस सीन के बाद हुआ हादसा

यह हादसा उस दौरान हुआ था जब शो के लिए हैदल अली की शादी के जश्न का सीन फिल्माया जा रहा था, जिसमें आतिशबाजी का इस्तेमाल किया गया था. स्टूडियो में ढीली तारों और पर्याप्त फायर ब्रिगेड की कमी के कारण आग तेजी से फैल गई और यह एक बड़े हादसे में बदल गया.

संजय खान का भी झुलस गया था शरीर

इस हादसे में लीड एक्टर और डायरेक्टर संजय खान भी आग की चपेट में आ गए थे. वह 65 प्रतिशत तक बुरी तरह से झुलस गए थे. उन्हें ठीक होने में करीब 13 महीने का वक्त लगा था और उनकी 72 सर्जरी भी हुई थीं.

संजय खान के भाई ने संभाली थी शो की कमान

इस दुखद घटना के कारण काफी वक्त तक शो का निर्माण रोक दिया गया था. हालांकि फिर बाद में संजय खान के भाई अकबर खान ने निर्देशन की कमान संभाली और इसका काम पूरा किया.

First published on: May 19, 2026 02:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.