---विज्ञापन---

Sambhavna Seth गैर-कानूनी तरीके से बन रही हैं मां ? क्यों लगाए कोर्ट-कचहरी के चक्कर ? तोड़ी चुप्पी !

संभावना सेठ ने अपने व्लॉग में अपनी सरोगेसी जर्नी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि सरोगेसी का ऐलान करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर कई तरह के ताने और आलोचनाएं झेलनी पड़ीं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: May 19, 2026 14:22
Share :
Sambhavna Seth

संभावना सेठ इन दिनों मां बनने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। शादी के 10 साल बाद संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। हालांकि एक्ट्रेस खुद बच्चे को जन्म नहीं देंगी। 8 बार IVF फेल होने और एक मिसकैरेज का दर्द झेलने के बाद कपल ने सरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने का फैसला लिया है। हाल ही में संभावना ने अपने व्लॉग में अपनी सरोगेसी जर्नी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि सरोगेसी का ऐलान करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर कई तरह के ताने और आलोचनाएं झेलनी पड़ीं। कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। इसके बाद संभावना ने वीडियो में सरोगेसी से जुड़े कानूनी नियमों और प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने सभी लीगल प्रोसिजर फॉलो किए हैं और अब वह अपने घर आने वाले नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

---विज्ञापन---
First published on: May 19, 2026 02:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.