Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Samay Raina के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में जाकर बुरा फंसी Alia Bhatt? ट्रोलर्स ने उड़ा दी धज्जियां

समय रैना का पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' एक बार फिर चर्चाओं में छाया है, लेकिन इस बार वजह बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ की एंट्री से जुड़ी है. आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला?

कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह सिर्फ शो की वापसी नहीं, बल्कि उसमें कथित तौर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ की एंट्री है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है, जिसमें दोनों एक्ट्रेसेस शो के सेट पर नजर आ रही हैं.

शो के नए सीजन का फैंस को इंतजार

दरअसल, समय रैना ने हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ की अनाउंसमेंट की थी. पहले सीजन को लेकर हुए विवादों के बावजूद फैंस इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब वायरल तस्वीरों ने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है. दावा किया जा रहा है, कि आलिया भट्ट और शरवरी वाघ शो के पहले गेस्ट बन सकती हैं. हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है, कि तस्वीर असली है या AI से तैयार की गई है.

---विज्ञापन---

क्यों वायरल हो रही तस्वीर

तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने रिएक्शन्स की बौछार कर दी. कुछ लोगों ने शो को फिल्मों के प्रमोशन का नया अड्डा बता दिया, तो कुछ ने आलिया भट्ट को हर जगह दिखाई देने पर ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, ‘लेटेंट अब सिर्फ मूवी प्रमोशन शो बनकर रह जाएगा.’ वहीं दूसरे ने कमेंट किया, ‘आलिया हर जगह दिख रही हैं, ओवरएक्सपोजर भी अच्छी चीज नहीं होती.’

यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़

कई यूजर्स ने तस्वीर को लेकर शक भी जताया. कुछ का मानना है, कि फोटो AI से बनाई गई हो सकती है, जबकि कुछ लोग इसे असली बता रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘साइड में नींबू-मिर्ची लगी है, मतलब फोटो असली ही होगी.’

---विज्ञापन---

एक साल पहले जमकर मचा था बवाल

बता दें, कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का पहला सीजन भी जबरदस्त विवादों में रहा था. खासकर रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) उर्फ बीयरबाइसेप्स (BeerBiceps) के एक सवाल पर सोशल मीडिया में भारी विरोध देखने को मिला था. विवाद बढ़ने के बाद समय रैना को शो के एपिसोड तक हटाने पड़े थे.

फिल्म के प्रोशन को लेकर पहुंचे सितारे?

वर्कफ्रंट की बात करें, तो आलिया भट्ट जल्द ही YRF स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘Alpha’ में नजर आएंगी. इस एक्शन थ्रिलर में उनके साथ शरवरी वाघ भी दिखाई देंगी. फिल्म में Dvfn khtj और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘Alpha’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---
First published on: May 19, 2026 02:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola