Tuesday, 16 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘कोई नहीं रहेगा तब समझोगे..’ प्रणित मोरे के सपोर्ट में उतरे मुनव्वर फारूकी, ‘370 बिरयानी विवाद’ पर लोगों से की अपील

---विज्ञापन---

बिग बॉस 19 में नजर आ चुके स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है. कॉमेडियन के साथ ट्रोलिंग का सिलसिला उनके एक स्टैंड-अप शो से शुरू हुआ था, जहां हिमांशु जांगड़ा नाम के एक शख्स ने महिलाओं को लेकर विवादित कमेंट किया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर विवाद खड़ा हो गया.

मुनव्वर फारूकी ने किया 370 बिरयानी विवाद पर रिएक्ट

इस पूरे मामले पर प्रणित मोरे ने माफी मांगी है और हिमांशु जांगड़ा ने भी अपने बयान के लिए खेद जताया. अब इस विवाद में कॉमेडियन और रियलिटी शो विनर मुनव्वर फारूकी भी प्रणित मोरे के समर्थन में सामने आए हैं और लोगों से ट्रोलिंग बंद करने की अपील की है.

---Advertisement---

मुनव्वर फारूकी ने पोस्ट कर कही ये बात

दरअसल, मुनव्वर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस दौरान उन्होंने 370 रुपये वाली बिरयानी को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अब हम सबको रुक जाना चाहिए. कॉमेडियन ने गलत बात कही, क्राउड में भी कई आपत्तिजनक बातें हुईं और उस लड़के ने जो कहा, वह भी गलत था."

मुनव्वर ने की लोगों से रूकने की अपील

उन्होंने आगे कहा, "एफआईआर हो गई, नौकरी चली गई, करियर खत्म हो गया, समाज में इज्जत भी चली गई. उनकी बातों की वजह से उनके साथ बहुत कुछ बुरा हो चुका है। लेकिन अब रुक जाइए. कंटेंट के नाम पर जिस तरह उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है कि इस लड़के ने ये कहा, उस लड़की ने वो कहा, अगर किसी लड़के ने ऐसा कहा होता तो क्या होता. अब बस कीजिए."

---Advertisement---

मुनव्वर ने किया प्रणित का सपोर्ट

मुनव्वर यहीं नहीं रुके. उन्होंने लोगों से अपील की कि अब ट्रोलिंग बंद कर दी जाए, क्योंकि उन लोगों को अपने बयानों पर पछतावा है. मुनव्वर ने कहा, "उन लोगों ने जो बातें कहीं, उसका परिणाम उन्हें मिल चुका है. जब किसी की लाश निकलेगी, तब लोगों को समझ आएगा. अब बस कीजिए. हर चीज की एक सीमा होती है. कानूनी तौर पर जो कार्रवाई होनी होगी, वह होगी, लेकिन अब आप शांत हो जाइए."

370 बिरयानी विवाद पर हुआ एक्सन

बता दें कि 370 रुपये बिरयानी विवाद के चलते हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से निकाल दिया गया है. इतना ही नहीं, इस मामले में National Commission for Women ने भी संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है. इसके साथ ही हरियाणा पुलिस को निर्देश भी दिए गए हैं. वहीं, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणित मोरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

---Advertisement---
First published on: Jun 16, 2026 09:43 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola