Sunday, 14 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Surbhi Jyoti-Sumit Suri welcome first child । सूरी परिवार में जश्न का माहौल, खुशी से झूम उठे फैंस !

टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति 38 साल की उम्र में मां बन गई हैं। उन्होंने 13 जून 2026 को एक प्यारी बेटी को जन्म दिया। सुरभि ने सोशल मीडिया पर “It’s A Girl” पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी। खबर सामने आते ही फैंस और टीवी सितारों ने कपल को ढेर सारी बधाइयां और प्यार देना शुरू कर दिया।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jun 14, 2026 15:53
Share :
Surbhi Jyoti

टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद खुश कर देने वाली खबर सामने आई है। फैंस की फेवरेट एक्ट्रेस सुरभि ज्योति मां बन गई हैं। 38 साल की उम्र में सुरभि ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेहद खास पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। पोस्ट में “It’s A Girl” लिखा था, साथ ही 13 जून 2026 की तारीख भी नजर आई। सुरभि और उनके पति सुमित सूरी की इस गुड न्यूज के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस और टीवी सितारे लगातार कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि सुरभि हमेशा से पॉजिटिव और खुशमिजाज रही हैं और अब उन्हें मां बनते देख बेहद खुशी हो रही है। बता दें कि सुरभि ने साल 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी की थी।

First published on: Jun 14, 2026 03:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola