Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bharat Bhhagya Viddhaata Vs Main Vaapas Aaunga Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई कंगना रनौत की फिल्म, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ ने मचाया धमाल

Bharat Bhhagya Viddhaata Vs Main Vaapas Aaunga: कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का सोमवार को काफी खराब हाल रहा है. मंडे को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई है. दूसरी ओर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने सोमवार को ठीक-ठाक कमाई की है.

---विज्ञापन---

Main Vaapas Aaunga-Bharat Bhhagya Viddhaata (1)
Main Vaapas Aaunga-Bharat Bhhagya Viddhaata (1)

Bharat Bhhagya Viddhaata Vs Main Vaapas Aaunga: कंगना रनौत पिछली बार फिल्म इमरजेंसी में नजर आई थीं. उसकी रिलीज के लगभग डेढ़ साल बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ से वापसी की है. हालांकि, यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. दूसरी ओर, कंगना रनौत की फिल्म के साथ दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ भी रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है. सोमवार के कलेक्शन की बात करें तो कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जबकि मैं वापस आऊंगा ने ठीक-ठाक कमाई की. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने सोमवार को कितनी कमाई की.

‘भारत भाग्य विधाता’ मंडे टेस्ट में हुई फेल

सबसे पहले, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता ने सोमवार को सिर्फ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 12 प्रतिशत रही. फिल्म की कमाई में सोमवार को करीब 1.20 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म ने चार दिनों में भारत में महज 4.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 5.86 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

मैं वापस आऊंगा ने सोमवार को कमाए इतने करोड़

वहीं, दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की बात करें तो रविवार के मुकाबले सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 15 प्रतिशत रही. फिल्म ने चार दिनों में भारत में 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 8.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

‘भारत भाग्य विधाता’ की क्या है कहानी

बता दें कि कंगना रनौत स्टारर ‘भारत भाग्य विधाता’ मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमलों पर आधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि आतंकी एक अस्पताल पर हमला कर देते हैं और वहां के डॉक्टर्स और नर्सें मरीजों की जान बचाने के लिए कोशिश करते हैं. फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है.

---विज्ञापन---

मैं वापस आऊंगा’ में नजर आए ये कलाकार

वहीं, मैं वापस आऊंगा का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से पहले पनपी एक प्रेम कहानी पर आधारित है.

यह भी पढ़ें- Kala Hiran Row: सलमान खान का साथ देना गोविंद नामदेव को पड़ा महंगा, प्रोड्यूसर ने एक्टर को भेजा 50 लाख का नोटिस

---विज्ञापन---
First published on: Jun 16, 2026 07:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola