Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: संचिता की मौत के बाद फूटा आंचल खुराना का गुस्सा, TV इंडस्ट्री के सिस्टम पर उठाए सवाल

Entertainment News Live: एक्ट्रेस संचिता उगले के निधन के बाद आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री के सिस्टम पर गुस्सा निकाला है. उन्होंने एक्टर्स पर होने वाले मानसिक दबाव और कास्टिंग से जुड़े काले सच को उजागर किया है. वहीं आज बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और मशहूर फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली दोनों का जन्मदिन है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Entertainment News Live In Hindi: ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ फेम युवा एक्ट्रेस संचिता उगले के अचानक निधन से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है. 14 जून 2026 को मुंबई में उनके घर पर उनका शव मिला, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. संचिता की मौत के बाद टीवी एक्ट्रेस आंचल खुराना का गुस्सा फूटा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक कड़ा पोस्ट शेयर कर टेलीविजन इंडस्ट्री के काले सच और तौर-तरीकों की पोल खोली है. आंचल ने बताया कि कैसे चैनल्स और प्रोड्यूसर्स के दबाव, रिजेक्शन और पैसों की वजह से एक्टर्स मानसिक तनाव से गुजरते हैं.

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और मशहूर फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली का आज जन्मदिन

आज (16 जून) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और मशहूर फिल्म डायरेक्टर इम्तियाज अली दोनों का जन्मदिन है. मिथुन चक्रवर्ती को उनकी लाजवाब एक्टिंग, अनोखे डांस स्टाइल और ‘डिस्को डांसर’ के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. वहीं, निर्देशक इम्तियाज अली ‘जब वी मेट’, ‘रॉकस्टार’ और ‘तमाशा’ जैसी फिल्मों के जरिए अपनी खास तरह की लव स्टोरीज और गहरी कहानी पेश करने के लिए मशहूर हैं. सिनेमा जगत की इन दोनों बड़ी हस्तियों के जन्मदिन पर आज फैंस और तमाम सेलेब्स उन्हें ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Peddi Box Office Collection)

साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी सोमवार को दमदार कमाई करके भारत में ₹220 करोड़ का नेट कलेक्शन पार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

23:10 (IST) 16 Jun 2026
Entertainment Live News: तुर्की टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस ईसे इरतेम

कुमकुम भाग्य’ फेम टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले का हाल ही में निधन हो गया. वहीं अब टीवी इंडस्ट्री से एक और बेहद दुखद खबर सामने आई है. तुर्की टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस ईसे इरतेम ने दुनिया को अलविदा कह दिया. महज 35 साल की उम्र में ईसे इरतेम निधन हो गया है.

https://www.instagram.com/p/DYHDkVyDc3J/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

19:21 (IST) 16 Jun 2026
Entertainment Live News: गोविंदा से शादी के 40 साल बाद छलका सुनीता आहूजा का दर्द

हाल ही में एक बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा ने अपनी शादी को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिससे तहलका मच गया. अपने पति गोविंदा को लेकर सुनीता ने चौंका देने वाला खुलासा किया. उन्होंने कहा कि गोविंदा एक बेहतरीन बेटे और भाई हैं, लेकिन पति के तौर पर उनसे उनकी कुछ अलग उम्मीदें थीं...पूरी खबर पढ़ें

18:32 (IST) 16 Jun 2026
Entertainment Live News: शादी के बाद पति संग रोमांस कोजी हुईं Dua Lipa

मशहूर पॉप सिंगर दुआ लीपा ने हाल ही में कैलम टर्नर से शादी रचाई थी. वहीं इन दिनों दुआ और उनके पति कैलम टर्नर इटली में हनीमून मना रहे हैं. दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं. फैंस इन तस्वीरों पर भर-भरकर अपना प्यार लुटा रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DZkqqXJIIga/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

15:43 (IST) 16 Jun 2026
Entertainment Live News: संचिता उगले की मौत से सदमे में दादाजी, रोते हुए बोल-'उसका कोई झगड़ा नहीं...'

विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा और टीवी शो कुमकुम भाग्य से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री संचिता उगले को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है. रविवार शाम उनके घर से कथित तौर पर आत्महत्या का मामला सामने आया. अभिनेत्री के निधन की खबर ने उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है. वहीं अब इस घटना पर एक्ट्रेस के दादाजी ने रिेएक्ट किया है और वो रोने लगे थे. यहां पढ़ें पूरी खबर...

13:28 (IST) 16 Jun 2026
Entertainment News Live: संचिता की मौत के बाद TV इंडस्ट्री पर फूटा आंचल खुराना का गुस्सा

टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की अचानक मौत से हर कोई हैरान है. शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या बताया जा रहा है. इस घटना के बाद एक्ट्रेस आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री के सिस्टम पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर्स को लगातार रिजेक्शन, काम के दबाव और इंडस्ट्री की अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है.

https://www.instagram.com/reel/DZmTcNlBpfq/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

13:13 (IST) 16 Jun 2026
Entertainment Live News: Prime Video पर नंबर 1 बनी सच्ची घटना पर आधारित 8 एपिसोड की ये क्राइम थ्रिलर सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर हाल ही में कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं. बीते दिनों सूर्या स्टारर करुप्पू ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर बनी हुई थी. हालांकि, अब एक 8 एपिसोड वाली वेब सीरीज ने करुप्पू को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल कर लिया है. यह सीरीज इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:46 (IST) 16 Jun 2026
Entertainment News Live: Bigg Boss 20 में एंट्री करेंगे ये बड़े सितारे?

सलमान खान के मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है. खबर है कि 21 सितंबर से इस नए सीजन की शूटिंग शुरू हो सकती है, जिसके लिए मिस्टर फैसु, अंजलि अरोड़ा और उर्फी जावेद जैसे बड़े सोशल मीडिया और टीवी सितारों के नामों की चर्चा जोरों पर है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

12:19 (IST) 16 Jun 2026
Entertainment Live News: AI से बनी ये हॉरर फिल्म बॉक्स ऑफिस कमा रही करोड़ों

बीते सप्ताह सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुईं। 12 जून, शुक्रवार को कुल छह फिल्में रिलीज हुईं, जिनमें चार बॉलीवुड और दो हॉलीवुड फिल्में शामिल थीं. हालांकि, चार बॉलीवुड फिल्मों के क्लैश के बीच एक ऐसी फिल्म सामने आई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता, दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा और मनोज बाजपेयी की गवर्नर को भी पीछे छोड़ दिया है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर...

12:19 (IST) 16 Jun 2026
Entertainment Live News: हेमा मालिनी को होती है अमिताभ बच्चन से जलन?

अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी बॉलीवुड में कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. हालांकि बीते दिनों हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन को लेकर कहा था कि उन्हें अमिताभ से जलन होती है. तो चलिए जानते हैं कि उन्हें ऐसा क्यों कहा था. यहां पढ़ें पूरी खबर...

11:27 (IST) 16 Jun 2026
Entertainment News Live: Munjya 2 पर फैंस के लिए आया बड़ा अपडेट

मशहूर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंज्या' के सीक्वल को लेकर डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार ने बड़ा आधिकारिक अपडेट दिया है. वैरायटी इंडिया से बातचीत में उन्होंने साफ किया कि वह 'मुंज्या 2' के निर्माण में कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे और एक परफेक्ट स्क्रिप्ट मिलने के बाद ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें...

11:23 (IST) 16 Jun 2026
Entertainment News Live: राम चरण की 'पेद्दी' का तांडव जारी

Peddi Box Office Report Day 12: साउथ सुपरस्टार राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'पेद्दी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी सोमवार को दमदार कमाई करके भारत में ₹220 करोड़ का नेट कलेक्शन पार कर लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

First published on: Jun 16, 2026 10:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola