Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Actress Sanchita Ugale Dies by Alleged Suicide, 22 की उम्र में कहा अलिवदा, साड़ी से लगाई फांसी

15 जून की सुबह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। खबरों के मुताबिक, 30 वर्षीय अभिनेत्री संचिता उगले अब हमारे बीच नहीं रहीं। 'कुमकुम भाग्य' जैसे लोकप्रिय शो से घर-घर में पहचान बनाने वाली इस टैलेंटेड, खूबसूरत और खुशमिजाज एक्ट्रेस के निधन की खबर ने उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोगों को गहरा सदमा दिया है। सामने आ रही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि संचिता की मौत किसी हादसे में नहीं, बल्कि कथित तौर पर आत्महत्या के कारण हुई है। बताया जा रहा है कि 14 जून को अभिनेत्री ने मुंबई के नालासोपारा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संचिता अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थीं।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: Jun 15, 2026 16:45
Share :
Sanchita Ugale

15 जून की सुबह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड तक हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। खबरों के मुताबिक, 30 वर्षीय अभिनेत्री संचिता उगले अब हमारे बीच नहीं रहीं। ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे लोकप्रिय शो से घर-घर में पहचान बनाने वाली इस टैलेंटेड, खूबसूरत और खुशमिजाज एक्ट्रेस के निधन की खबर ने उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोगों को गहरा सदमा दिया है। सामने आ रही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि संचिता की मौत किसी हादसे में नहीं, बल्कि कथित तौर पर आत्महत्या के कारण हुई है। बताया जा रहा है कि 14 जून को अभिनेत्री ने मुंबई के नालासोपारा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संचिता अपने माता-पिता और बहन के साथ रहती थीं।

कहा जा रहा है कि घटना के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे और संचिता घर पर अकेली थीं। जब परिवार के लोग वापस लौटे तो उन्होंने संचिता को इस हालत में देखा, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके। 30 साल की जवान बेटी के इस कदम की खबर ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। वहीं, इंडस्ट्री के कई कलाकार और उनके करीबी भी इस खबर से सदमे में हैं। संचिता को जानने वाले लोग उन्हें एक जिंदादिल, मिलनसार और हमेशा मुस्कुराने वाली शख्सियत के रूप में याद कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

संचिता के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। उनके फैंस और को-स्टार्स अब भी इन खबरों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी, जिसने 30 साल की उम्र में उन्हें इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। फिलहाल, पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

First published on: Jun 15, 2026 04:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola