Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

तीसरी शादी से पहले Aamir Khan ट्रोल, इवेंट में Kajol के बिगड़े बोल, Ex-बीवी के सामने हुए शर्मिंदा !

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी कथित तीसरी शादी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि 60 साल की उम्र में एक्टर एक बार फिर अपना घर बसाने की तैयारी में हैं। हालांकि इस बार आमिर अपनी शादी की वजह से नहीं, बल्कि एक इवेंट में हुए मजेदार किस्से के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, आमिर खान की आइकॉनिक फिल्म 'लगान' ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर मुंबई में एक ग्रैंड सेलिब्रेशन आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर समेत इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस यादगार शाम में आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, काजोल, जूही चावला और कई अन्य सेलेब्स भी मौजूद रहे।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: Jun 14, 2026 18:25
Share :
aamir khan

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी कथित तीसरी शादी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि 60 साल की उम्र में एक्टर एक बार फिर अपना घर बसाने की तैयारी में हैं। हालांकि इस बार आमिर अपनी शादी की वजह से नहीं, बल्कि एक इवेंट में हुए मजेदार किस्से के कारण चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, आमिर खान की आइकॉनिक फिल्म ‘लगान’ ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर मुंबई में एक ग्रैंड सेलिब्रेशन आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर समेत इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस यादगार शाम में आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, काजोल, जूही चावला और कई अन्य सेलेब्स भी मौजूद रहे।

हालांकि इवेंट के दौरान माहौल तब और दिलचस्प हो गया, जब काजोल ने आमिर खान की टांग खींचनी शुरू कर दी। जी हां, सबके सामने काजोल ने आमिर को लेकर ऐसा मजाक किया कि वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अब इस मजेदार पल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस भी खूब ठहाके लगा रहे हैं।दरअसल, कार्यक्रम के दौरान काजोल और जूही चावला से आमिर खान के बारे में कुछ कहने के लिए कहा गया। ऐसे में दोनों एक्ट्रेसेस ने माहौल को पूरी तरह हल्का-फुल्का और मजेदार बना दिया। माइक हाथ में लेते हुए काजोल ने मजाकिया अंदाज में कहा—खैर, मैं आमिर के बारे में क्या कहूं? एक बात तो पूरी तरह तय है कि आमिर खान प्रोडक्शंस ने यह साबित कर दिया है कि फिल्मों के मामले में उनकी पसंद लाजवाब है। ‘लगान’ से लेकर आज तक उन्होंने जो भी काम किया है, वह शानदार रहा है। और हां… महिलाओं के मामले में भी आमिर की पसंद वाकई बहुत अच्छी है। काजोल की यह बात सुनते ही पूरा हॉल ठहाकों से गूंज उठा, जबकि आमिर खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और मुस्कुराते नजर आए। यही मजेदार पल अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 14, 2026 06:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola