Monday, 20 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

मुस्लिम हीरो के प्यार में 35 की एक्ट्रेस, शादी से पहले बसाया घर, प्यार नें तोड़ी धर्म की दीवार !

प्यार के लिए धर्म की दीवार तोड़कर नई मिसाल पेश करने वाली यह एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि जैस्मीन भसीन हैं। टीवी इंडस्ट्री की चुलबुली, ग्लैमरस और बेहद लोकप्रिय एक्ट्रेस जैस्मीन को भला कौन नहीं जानता। अपने सफल करियर के साथ-साथ वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।ये तो सभी जानते हैं कि सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाली खूबसूरत और बेबाक जैस्मीन का दिल टीवी के हैंडसम और मुस्लिम एक्टर अली गोनी पर आ गया था। अलग-अलग धर्म से होने की वजह से पिछले करीब छह सालों से जैस्मीन और अली को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दोनों को हेट कमेंट्स भी झेलने पड़े हैं।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: Jun 14, 2026 18:13
Share :
jashmin bhasin

प्यार के लिए धर्म की दीवार तोड़कर नई मिसाल पेश करने वाली यह एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि जैस्मीन भसीन हैं। टीवी इंडस्ट्री की चुलबुली, ग्लैमरस और बेहद लोकप्रिय एक्ट्रेस जैस्मीन को भला कौन नहीं जानता। अपने सफल करियर के साथ-साथ वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।ये तो सभी जानते हैं कि सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाली खूबसूरत और बेबाक जैस्मीन का दिल टीवी के हैंडसम और मुस्लिम एक्टर अली गोनी पर आ गया था। अलग-अलग धर्म से होने की वजह से पिछले करीब छह सालों से जैस्मीन और अली को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। कई बार दोनों को हेट कमेंट्स भी झेलने पड़े हैं।

हालांकि, हर तरह की नकारात्मकता से दूर यह कपल अपने रिश्ते को पूरी मजबूती के साथ निभा रहा है। दुनिया की परवाह किए बिना दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं और अपनी जिंदगी को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं।अब जैस्मीन का एक नया खुलासा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अली गोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी बताया कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला उनके रिश्ते के लिए कितना सही साबित हुआ।

---विज्ञापन---

जैस्मीन ने कहा, “हम दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और अब एक साल से भी ज्यादा समय से साथ रह रहे हैं। हमने यह फैसला इसलिए लिया ताकि हम एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ सकें और अपने रिश्ते में कंफर्ट जोन ढूंढ सकें। मेरा मानना है कि किसी भी रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले आपसी समझ, तालमेल और केमिस्ट्री को लेकर पूरी तरह आश्वस्त होना बेहद जरूरी है। जैस्मीन के इस बयान के बाद एक बार फिर उनकी और अली गोनी की शादी की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। वहीं, फैंस भी कपल की ईमानदारी और रिश्ते को लेकर उनकी सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

First published on: Jun 14, 2026 06:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola