---विज्ञापन---

Cannes 2026: पति से अलग होते ही मौनी रॉय का कान्स में धमाका, सूरज नांबियार को चिढ़ाने के लिए पहना ऐसा आउटफिट?

अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के रास्ते अलग होने की खबरें इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन हैं, क्योंकि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर अपनी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं. इन सब के बीच मौनी रॉय कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने फ्रांस पहुंच चुकी हैं. मौनी ने होटल की बालकनी से नीले समंदर के बैकग्राउंड में एक बेहद क्लासी ब्लैक मिनी ड्रेस, ट्रांसपेरेंट स्टॉकिंग्स और लॉन्ग बूट्स पहनकर फोटोशूट कराया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा 'कान और हंगामा', जिस पर उनकी बेस्ट फ्रेंड दिशा पाटनी सहित कई सेलेब्स ने कमेंट कर उनके इस बेबाक अंदाज की जमकर तारीफ की है.

पर्सनल लाइफ की मुश्किलों पर भारी पड़ा प्रोफेशन

करीब चार साल तक शादी के बंधन में रहने के बाद हाल ही में मौनी और सूरज नांबियार के अलग होने की खबरें आईं. इसके बावजूद मौनी ने एयरपोर्ट से लेकर कांस के रेड कार्पेट तक अपने काम के प्रति गजब का डेडिकेशन दिखाया है, जिससे साफ है कि वे अपनी पर्सनल लाइफ का असर करियर पर नहीं पड़ने देंगी.

---Advertisement---

स्टाइलिश और किलर ब्लैक लुक

लुक की बात करें तो मौनी ने ब्लैक कलर की एक खूबसूरत मिनी ड्रेस पहनी थी, जिसमें व्हाइट हॉल्टर नेकलाइन दी गई थी. अपने इस लुक को और ज्यादा पावरफुल और क्लासी बनाने के लिए मौनी ने साथ में एक लॉन्ग ट्रेंच कोट कैरी किया था जो उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहा था.

मिनिमल मेकअप और गजब का कॉन्फिडेंस

मौनी ने इस फोटोशूट के लिए हैवी ज्वेलरी या लाउड मेकअप की जगह मिनिमल ग्लोइंग मेकअप को चुना. बालों का पीछे की तरफ जूड़ा (Bun) बनाकर और बूट्स के साथ उन्होंने जिस कॉन्फिडेंस से पोज दिए, उसने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है.

---Advertisement---

नीले समंदर का खूबसूरत बैकग्राउंड

मौनी ने जो तस्वीरें और छोटी वीडियो क्लिप साझा की हैं, वह उनके फ्रेंच रिवेरा वाले होटल की बालकनी का है. बैकग्राउंड में दिख रहा खूबसूरत नीला समंदर और मौनी का ऑल-ब्लैक लुक एक परफेक्ट विजुअल कॉम्बिनेशन बना रहा था.

सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल

तस्वीरें पोस्ट होते ही इंटरनेट पर छा गईं. जहां कुछ लोग इसे सूरज नांबियार को 'चिढ़ाने' वाला लुक कह रहे हैं, वहीं मौनी के फैंस का मानना है कि यह एक आत्मनिर्भर और मजबूत महिला का अंदाज है जो लाइफ में आगे बढ़ना जानती है.

First published on: May 19, 2026 10:45 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.