Monday, 8 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Karan Singh Grover संग तलाक के 12 साल बाद Jennifer Winget फिर बनेंगी दुल्हन! 41 की उम्र में सिंगापुर में रचाएंगी दूसरी शादी?

---विज्ञापन---

जेनिफर विंगेट टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. वह टीवी पर तमाम शोज कर चुकी हैं. हालांकि वह शोज से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं. करण सिंह ग्रोवर संग तलाक के बाद अक्सर ही उनके फैंस इस इंतजार में रहते थे कि वह कब दूसरी शादी कर रही हैं. वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस की दूसरी शादी की खबरें तेज हो गई हैं. कहा जा रहा है कि वह 41 की उम्र में दोबारा दुल्हन बनने वाली है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

तलाक के 12 साल बाद जेनिफर करेंगी शादी?

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 12 साल बाद जेनिफर विंगेट सिंगापुर में एक बिजनेसमैन संग शादी करने वाली हैं. इतना ही नहीं इस बीच एक्ट्रेस के फैंस ने नोटिस किया कि वह लगातार शादी के डांस की वीडियोज, फोटोज पर रिएक्शन दे रही हैं. जिसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद एक्ट्रेस जल्द ही शादी करने वाली हैं.

---Advertisement---

सिंगापुर के बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं जेनिफर

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक जेनिफर विंगेट इन दिनों विलियम इस्माइल को डेट कर रही हैं. रिपोर्ट्स में एक्ट्रेस के एक करीबी सोर्स के हवाले से कहा गया है कि है जेनिफर सिंगापुर के बिजनेसमैन इस्माइल के साथ रिलेशनशिप में और वह उनके साथ काफी खुश हैं. इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि एक्ट्रेस जब हाल ही में सिंगापुर छुट्टियां मनाने गई थीं तब विलियम ने उन्हें प्रपोज किया था, जिस पर जेनिफर ने हां कहा था.

जेनिफर कर रही हैं शादी की तैयारी

इस प्रपोजल के बाद से दोनों ही शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. बताया गया कि जेनिफर वेडिंग वेन्यू से लेकर सर्विसेज, वेंडर्स को शॉर्टलिस्ट कर रही हैं और वह शादी की तैयारियां खुद कर रही हैं.

---Advertisement---

क्रिश्चियन रीति रिवाजों से करेंगी शादी

वहीं, जेनिफर और विलियम इस्माइल की वेडिंग क्रिश्चियन रीति रिवाजों से होगी. कहा जा रहा है कि कपल सितंबर या अक्टूबर के करीब शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं. दोनों की शादी में टीवी इंडस्ट्री के तमाम जाने माने कलाकार पहुंचने वाले हैं. हालांकि इन खबरों को लेकर अभी तक जेनिफर ने कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है और न ही उन्होंने ऑफिशियल तौर पर कोई अनाउंसमेंट की है.

करण सिंह ग्रोवर से जेनिफर ने की थी शादी, फिर हुआ तलाक

आपको बता दें कि जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात टीवी शो दिल मिल गए के सेट पर हुई थी. दोनों की सेट पर दोस्ती हुई और प्यार हो गया. इसके बाद साल 2012 में कपल ने शादी कर ली थी. हालांकि आपसी मतभेद के कारण दोनों का 2014 में तलाक हो गया था. वहीं तलाक के बाद जेनिफर जहां लंबे वक्त तक सिंगल रहीं. वहीं करण ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी कर ली और कपल की एक बेटी भी है.  

---Advertisement---
First published on: Jun 08, 2026 08:09 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola