---विज्ञापन---

Sambhavna Seth की सरोगेसी है गैरकानूनी? मिसकैरेज और फेल्ड IVF के बाद एक्ट्रेस को लगा एक और झटका!

संभावना सेठ इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. हालांकि वह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं. वह बीते 10 साल से मां बनने का प्रयास कर रही हैं. लेकिन मिसकैरेज और 8 फेल्ड IVF के कारण वह मां बनने में असफल रही हैं. हालांकि अब वह सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली हैं.

कई कोशिशों के बाद अब सरोगेसी से मां बनने जा रहीं संभवना

संभावना सरोगेसी के जरिए मां बनने का फैसला किया. उन्होंने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर अनाउंसमेंट की थी और अपने पति के साथ एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं. इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि उनके लिए यह जर्नी आसान नहीं थी. क्योंकि इस दौरान उन्होंने तमाम मुश्किलों का सामना किया और मेंटल स्ट्रेस भी झेला.

---Advertisement---

संभावना ने नए ब्लॉग में शेयर की सरोगेसी का जानकारी

वहीं, हाल ही में संभावना ने अपने नए ब्लॉग में सरोगेसी से मां बनने के प्रोसेस के बारे में बताया है कि वह किस तरह से इस प्रोसेस के लिए पास हुई हैं. संभावना ने बताया कि सरोगेट मदर पहले घर की रिलेटिव हो सकती थी. लेकिन अब बाहर की ही कोई महिला हो सकती है. क्योंकि पहले भारत में सरोगेसी बैन थी और अब इसके नए नियमों आ गए हैं और यहां सरोगेसी अलाउड हो गई है.

संभवना ने बताया सरोगेसी का प्रोसेस

एक्ट्रेस ने आगे कहा, " सरोगेट मदर की पहचान गुप्त रखी जाती है. जिसके बारे में सिर्फ डॉक्टर को जानकारी होती है. इतना कि वो खुद भी नहीं जानती कि उनके बच्चे को कौन जन्म देने वाली है. कोर्ट में ट्रीटमेंट के सारे पेपर्स देने होंगे. ये पूरी लीगल प्रोसेस है. कोर्ट फैसला करेगी कि सरोगेसी के लिए आप एलिजिबल हो या फिर नहीं. कोर्ट के आदेश पर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर आपका टेस्ट करेंगे."

---Advertisement---

अस्पताल में प्रोसेस के लिए घंटों खड़ी रहीं थी संभावना

उन्होंने ये भी बताया कि वह अस्पताल में घंटों लाइन में खड़ी रहीं. एक्ट्रेस ने कहा, "मैं घंटों तक अस्पताल के बाहर लाइन में खड़ी रही हूं. सरकारी डॉक्टर्स के अप्रूव करने के बाद ही सरोगेसी की परमिशन मिली. फिर कोर्ट में जज के पास जाकर हाजिरी लगानी पड़ी. अविनाश और वो कोर्ट में जज से मिले. सारे पेपर्स चेक कराए तब मंजूरी मिली. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि सरोगेसी से मां बनने के बाद दोबारा सरोगेसी नहीं करा सकती हैं.

संभावना ने गैरकानूनी सरोगेसी कहने वालों को दिया जवाब

आखिर में उन्होंने कहा, " बहुत लोग कह रहे थे कि सरोगेसी गैरकानूनी है, संभावना इसे कैसे करा सकती है. लेकिन अब नियम इतने सख्त हैं कि कोई भी गैरकानून सरोगेसी नहीं करा सकता. हमारे पास कोर्ट के पेपर और डॉक्यूमेंट्स हैं. अगर हम इललीगल तरीके से सरोगेसी कराते तो इतना खुलकर बात नहीं करते. बीच में सरोगेसी का मिसयूज हुआ था. लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकता.  

First published on: May 19, 2026 10:52 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.