---विज्ञापन---
Gaurav Khanna vs Akanksha Chamola: सुपरस्टार पति और एक्ट्रेस पत्नी में कौन है सबसे ज्यादा अमीर
Gaurav Khanna vs Akanksha Chamola Net Worth: नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' के प्रीमियर में जब से आकांक्षा चमोला ने अपने गौरव खन्ना के तलाक की बात कही है, तब से ही सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक सिर्फ इसी की बात हो रही है. आकांक्षा ने बताया कि वो और गौरव पिछेल एक साथ अलग रहे हैं और जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. इस खुलासे के बाद आकांक्षा के पिता का भी एक बयान सामने आया, जहां उन्होंने गौरव पर कई आरोप लगाएं. इसी साथ, लोगों की दिलचस्पी गौरव और आकांक्षा की निजी जिंदगी में बढ़ गई है. अब तो लोग आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के नेट वॉर्थ पर भी नजर डाल रहे हैं. चलिए जानते हैं कि जानते हैं कि सुपरस्टार पति और एक्ट्रेस पत्नी में से कौन सबसे ज्यादा अमीर है.
पति या पत्नी में कौन है सबसे ज्यादा अमीर?
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों एक्टर्स में से गौरव खन्ना ज्यादा अमीर हैं, क्योंकि उनके पास काम का काफी ज्यादा एक्सपीरियंस है. खबरों के अनुसार, टीवी शो 'अनुपमा' से घर-घर में मशहूर हुए गौरव खन्ना एक्टिंग करियर में आने से पहले मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम किया करते थे.
गौरव खन्ना की नेट-वॉर्थ
खबरों के मुताबिक, गौरव खन्ना के पास कुल संपत्ति 8 से 15 करोड़ रुपये के बीच है. उनकी कमाई के कई अलग-अलग सॉर्स हैं, जिसमें उनके एक्टिंग प्रोजेक्ट, रियलिटी शो और ब्रांड एंडोर्समेंट जैसे काम शामिल है. इसके अलावा, मुंबई में उनका एक आलीशान अपार्टमेंट है. इसके साथ ही उनके पास महंगी कारों का कलेक्शन भी है.
आकांक्षा चमोला की नेट-वॉर्थ
वहीं दूसरी ओर, आकांक्षा चमोला टीवी पर उनकी पॉपुलर नहीं हैं. उन्होंने बहुत ही कम शो में काम किया है. उन्हें लोगों के बीच पहचान सीरियल 'स्वरागिनी - जोड़ें रिश्तों के सुर' से मिली थी. हाल ही में आकांक्षा एक-दो वेब शो में भी दिखाई दी हैं. खबरों के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 1-2 करोड़ रुपये है.
आकांक्षा का खुलासा
नेटफ्लिक्स पर 'लॉक अप' सीजन 2 के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा चमोला ने बताया कि वह और गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि उन लोगों ने ये फैसला बहुत ही सोच समझकर आपसी सहमति से लिया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.