Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ श्रद्धा कपूर पहुंची सिनेमाघर, हंसते हुए देखी अक्षय कुमार की ये फिल्म

Shraddha Kapoor Spotted With Rumoured Boyfriend Rahul Modi: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ हंसते हुए थिएटर में दिखाई दे रही हैं.

---विज्ञापन---

Shraddha Kapoor Spotted With Rumoured Boyfriend Rahul Modi: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी वाली फिल्म ‘ईठा’ के टीजर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपनी एक वीडियो की वजह से खबरों में छा गई हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर इस समय श्रद्धा कपूर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ हंसते हुए थिएटर में दिखाई दे रही हैं. फैंस के बीच श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की ये वीडियो खूब पसंद की जा रही है. इसके साथ ही फैंस दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वीडियो में ऐसा क्या है.

श्रद्धा और राहुल का वीडियो वायरल

दरअसल, रेडिट पर एक थ्रेड में थिएटर का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें श्रद्धा कपूर और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी मिलकर अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ देखकर हंसते नजर आ रहे हैं. रेडिट की इस वीडियो पर फैंस के कई सारे कमेंट भी आए. एक यूजर ने लिखा, ‘यह देखकर हैरानी होती है कि ये दोनों कैसे उस घटिया फिल्म को एंजॉय कर रहे हैं.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वह खुश दिख रही हैं और यही इकलौती चीज है जिसकी वजह से हम, उनके फैन हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हाहा, लगता है यह कोई वीआईपी स्क्रीन या गोल्ड थिएटर है.’

---विज्ञापन---
Shraddha Kapoor and Rahul Mody watching Welcome to the Jungle in a Public theatre
by u/Overall_Brilliant700 in bollynewsandgossips

डेटिंग की अफवाहें

श्रद्धा और राहुल के डेटिंग की अफवाहें पिछले साल से आ रही हैं. श्रद्धा कपूर और राहुल की डेटिंग को लेकर खबरें आना तब शुरू हुईं जब उन्हें साल 2023 में कई मौकों पर एक साथ देखा गया. इसके अलावा, मार्च 2024 में भी दोनों एक साथ अपने एक दोस्त की शादी में पहुंचे थे. कुछ समय पहले हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि ‘फिल्म पर काम करने के बाद से उनका रिश्ता और मजबूत हो गया है.’

First published on: Jun 30, 2026 12:01 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola