Cocktail 2 Box Office Collection Day 11: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को रिलीज हुए दो वीकेंड बीत गए हैं. 19 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर अब 11 दिन पूरे कर लिए हैं. आइए जानते हैं कि सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कितनी कमाई की.
‘कॉकटेल 2’ की कमाई में आई गिरावट
रोमांस और ड्रामा से भरपूर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने अपने पहले वीकेंड धुआंधार कलेक्शन किया. बीते शनिवार को फिल्म ने 4.25 करोड़, तो वहीं रविवार को इसने 4.40 करोड़ का कलेक्शन किया था. लेकिन मंडे को इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है.
11वें दिन की कमाई
Sacnilk के मुताबिक 11वें दिन, ‘कॉकटेल 2’ ने अबतक ₹1.42 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹100.93 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹84.57 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.
फिल्म की कहानी
बात करें फिल्म की कहानी की तो इसमें कुणाल (शाहिद कपूर), दिया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) नाम के तीन मुख्य किरदार हैं. कुणाल और दिया रिश्ते में हैं, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें अपने रिश्ते में कुछ कमी महसूस होने लगती है. फिर कुणाल की लाइफ में एली की एंट्री होती है और एली को कुणाल से सच्चा वाला प्यार हो जाता है. इसके बाद की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है.