Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

रेलवे के सहयोग से बनी थी 40 साल पुरानी ये सीरीज, दूरदर्शन पर 15 एपिसोड ने मचाया था तहलका

श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी 1986 की चर्चित एक सीरीज को दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था. 15 एपिसोड की इस सीरीज को रेलवे के सहयोग से तैयार किया गया था. इस सीरीज में ट्रेन के सफर के दौरान अलग-अलग यात्रियों के रिश्तों, सुख-दुख और जीवन के अनुभवों को दिखाया गया था.

बॉलीवुड से लेकर हिंदी टीवी शोज और इन दिनों वेब सीरीज तक, रेलवे से जुड़ी तमाम कहानियां देखने को मिलती हैं. जैसे शाहरुख खान की ‘DDLJ’ से लेकर ‘गदर’ तक की फिल्मों में ट्रेन से जुड़े कई सीन देखने को मिले हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो 40 साल पुरानी है और इसे रेलवे के सहयोग से तैयार किया गया था.

सीरीज में नजर आए ये कलाकार

दरअसल, हम बात कर रहे हैं श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी एक ऐसी सीरीज की, जो ट्रेन के सफर की कहानियां बयां करती है. 1986 में दूरदर्शन पर आई इस 15 एपिसोड की सीरीज में ओम पुरी, नीना गुप्ता, इला अरुण, मोहन गोखले और हरीश पटेल जैसे कलाकार नजर आए थे.

---Advertisement---

रेलवे ने किया था यात्रा सीरीज को स्पॉन्सर

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘यात्रा’ है. इसमें कन्याकुमारी से जम्मू और जैसलमेर तक की यात्राओं को दिखाया गया था. इस सीरीज को भारतीय रेलवे ने स्पॉन्सर किया था. सीरीज के बारे में खुद निर्देशक ने बताया था, “यात्रा को इंडियन रेलवे ने स्पॉन्सर किया था.”

श्याम बेनेगल ने सीरीज पर कही थी ये बात

उन्होंने इसे लेकर आगे कहा था, “मैंने शो के लिए ट्रेन से की जा सकने वाली दो सबसे लंबी यात्राओं को चुना. यह एक बहुत ही खास एक्सपीरियंस था, क्योंकि इस सीरीज में कई टैलेंटेड एक्टर और टेक्नीशियन काम कर रहे थे. हमारे पास एक पूरी ट्रेन थी. इस शो ने न सिर्फ दर्शकों को, बल्कि हमें भी भारत के अलग-अलग हिस्सों से रूबरू कराया.”  

---Advertisement---

क्या है यात्रा की कहानी

वहीं, सीरीज की कहानी की बात करें तो ‘यात्रा’ भारत की लंबी ट्रेन यात्राओं पर आधारित थी. इसमें चलती ट्रेन के डिब्बों में अलग-अलग जगहों से आए यात्रियों के बीच के आपसी रिश्तों, सुख-दुख और जीवन के अनुभवों को दिखाया गया था.

दर्शकों को खूब पसंद आई यात्रा की कहानियां

1986 में आई इस सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इतना ही नहीं, इसमें दिखाई जाने वाली कहानियों से लोगों ने खुद को काफी जुड़ा हुआ पाया.

---Advertisement---
First published on: Aug 10, 2026 09:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola