Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

शूटिंग के वक्त अटकी Shehnaaz Gill की सांसें, गले में फंसी नोज रिंग से बिगड़ी हालत

शहनाज गिल की फिल्म ‘इश्कनामा’ की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस के साथ एक हादसा हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शूटिंग के दौरान उनके गले में नोज रिंग फंस गई, जिसके कारण वो परेशान हो गई और वो वॉमिट करते हुए इसे निकालने की कोशिश करती हैं.

Shehnaaz Gill
Shehnaaz Gill

शहनाज गिल बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फैंस हैं, जो उन्हें स्क्रीन पर देखना पसंद करते हैं. शहनाज की फिल्म ‘इश्कनामा’ की शूटिंग का एक वीडियो सामने आया है, जो कि 24 जुलाई को रिलीज हो चुकी है. शूटिंग के दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई.

दरअसल, शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. यह वीडियो उनकी फिल्म ‘इश्कनामा’ की शूटिंग के दौरान का बताया जा रहा है. शूटिंग के दौरान उनके गले में नोज रिंग फंस गई, जिससे उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी. इस दौरान वह काफी परेशान नजर आ रही हैं और उस नोज रिंग को उल्टी(वॉमिट) के जरिए बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं. वहीं, उनके को-एक्टर सौरभ सचदेवा उनकी मदद करते नजर आ रहे हैं. इस घटना के बावजूद शहनाज ने फिल्म की शूटिंग नहीं रोकी, बल्कि अपना शॉट पूरा किया.

---विज्ञापन---

शहनाज ने शेयर किया वीडियो

शहनाज ने खुद इस घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “वीडियो से पहले… एक छोटी-सी BTS कहानी. आप में से बहुत से लोग मुझसे ‘नथनी’ वाला पल पोस्ट करने के लिए कह रहे थे.” वहीं, वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स इस पर लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “अरे वाह… सच कहूं तो मुझे तुम्हारी लगन और मेहनत बहुत पसंद है! लेकिन प्लीज अपना ध्यान रखना!! तुम बहुत कीमती हो, इसलिए अपना ख्याल रखना.” दूसरे यूजर ने लिखा, “अपना ख्याल रखिए शहनाज गिल.”

शहनाज गिल डेटिंग

शहनाज गिल की बात करें तो वह ‘बिग बॉस 13’ में नजर आ चुकी हैं. इस शो में वह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आई थीं और शो के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई थी. अक्सर दोनों की डेटिंग की खबरें भी सामने आती रही हैं. हालांकि, 2021 में अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था. वहीं, इन दिनों शहनाज का नाम डांसर और एक्टर राघव जुयाल के साथ जोड़ा जा रहा है. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी डेटिंग की इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

यह भी पढ़ें- TVF का बड़ा ऐलान! Panchayat और Gullak के बाद इस हॉरर कॉमेडी से करेंगे दर्शकों को एंटरटेन, जानें डिटेल्स

---विज्ञापन---
First published on: Aug 10, 2026 10:38 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola