Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

दिग्गज एक्टर का 84 की उम्र में निधन, हार्ट अटैक से गई जान, मनोरंजन जगत में पसरा मातम

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता ने 84 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है.

Ben Jones Passes Away: मनोरंजन जगत से एक बार फिर दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है. जहां इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा बोल दिया है, उन्होंने कई शोज में काम किया , लेकिन पॉपुलर टीवी सीरीज ‘द ड्यूक्स ऑफ हैजर्ड’ में कूटर डेवनपोर्ट का फेमस किरदार निभाने वाले एक्टर और एक्स अमेरिकी सांसद बेन जोन्स का निधन हो गया है. उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेन जोन्स को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. उनके निधन की खबर से फैंस और मनोरंजन जगत में शोक की लहर है.

पत्नी ने सोशल मीडिया पर दी निधन की जानकारी

बेन जोन्स के निधन की जानकारी उनकी पत्नी अल्मा विएटर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने अपने पति को याद करते हुए बेहद भावुक पोस्ट शेयर की. अल्मा ने बताया कि बेन अपने घर पर अपनी पसंदीदा कुर्सी पर आराम कर रहे थे और टीवी पर बेसबॉल मैच देखने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें तेज हार्ट अटैक आया.

---विज्ञापन---

पत्नी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

पत्नी ने लिखा कि उन्होंने अपनी जिंदगी का प्यार खो दिया है. उन्होंने बेन की जिंदगी को शानदार और भरपूर बताते हुए कहा कि वह बहुत से लोगों से प्यार करते थे और बहुत से लोग उनसे प्यार करते थे. उन्होंने यह भी लिखा कि बेन की उन्हें बहुत याद आएगी.

‘कूटर’ बनकर घर-घर में हुए मशहूर

बेन जोन्स को सबसे ज्यादा पहचान ‘द ड्यूक्स ऑफ हैजर्ड’ से मिली. इस पॉपुलर टीवी सीरीज में उन्होंने कूटर डेवनपोर्ट का किरदार निभाया था. कूटर एक मैकेनिक था और ड्यूक परिवार का बेहद करीबी दोस्त था.

---विज्ञापन---

‘द ड्यूक्स ऑफ हैजर्ड’ के हर सीजन्स में किया काम

बेन ने इस शो के सभी सात सीजन्स में काम किया. उनका किरदार कहानी का अहम हिस्सा था और दर्शकों को उनकी गर्मजोशी भरी शख्सियत खूब पसंद आई थी. यही वजह है कि कूटर का किरदार आज भी ‘द ड्यूक्स ऑफ हैजर्ड’ के फैंस के बीच याद किया जाता है.

एक्टिंग के बाद राजनीति में भी बनाई पहचान

बेन जोन्स का करियर सिर्फ फिल्मों और टीवी तक सीमित नहीं था. उन्होंने ‘स्मोकी एंड द बैंडिट’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. एक्टिंग के बाद उन्होंने राजनीति की दुनिया में कदम रखा और अमेरिकी राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई.

---विज्ञापन---

अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य भी रहे बेन

वह जॉर्जिया का प्रतिनिधित्व करते हुए अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य भी रहे और दो कार्यकाल तक सांसद के तौर पर काम किया. इस तरह उन्होंने मनोरंजन के साथ-साथ पब्लिक सर्विस में भी योगदान दिया.

बेन की जिंदगी में कई उपलब्धियां भी रहीं

हालांकि, उनकी जिंदगी में कई उपलब्धियां रहीं, लेकिन दर्शकों के दिलों में उनकी सबसे खास पहचान ‘कूटर’ के रूप में ही बनी रही. 84 साल की उम्र में उनका जाना ‘द ड्यूक्स ऑफ हैजर्ड’ के फैंस और अमेरिकी मनोरंजन जगत के लिए एक बड़ा नुकसान है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 10, 2026 10:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola