Saturday, 8 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan के घर के बाहर पुलिसकर्मी की मौत, सुरक्षा में तैनात था सिपाही, सदमे में खान परिवार !

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की अचानक मौत हो गई। 41 वर्षीय कॉन्स्टेबल गणेश सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह मौके पर ही गिर पड़े।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 8, 2026 13:39
Share :
Salman Khan

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की अचानक मौत हो गई। 41 वर्षीय कॉन्स्टेबल गणेश सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह मौके पर ही गिर पड़े। वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉन्स्टेबल गणेश की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। महज 41 साल की उम्र में एक पुलिसकर्मी का इस तरह अचानक दुनिया छोड़ देना बेहद दुखद है। इस घटना के बाद सलमान खान के परिवार में भी शोक का माहौल है। गौरतलब है कि सलमान खान की सुरक्षा पिछले कुछ समय से बेहद कड़ी कर दी गई है। इसकी बड़ी वजह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से मिलती रही धमकियां हैं। सलमान लंबे समय से बिश्नोई गैंग के निशाने पर बताए जाते हैं। साल 2024 में बाइक सवार दो लोगों ने सलमान के घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर फायरिंग की थी। इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई। सलमान को सरकार की ओर से वाई-प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है और उनके घर के बाहर भी लगातार पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है। हालांकि, कॉन्स्टेबल गणेश की मौत का सलमान को मिल रही धमकियों या किसी सुरक्षा घटना से कोई संबंध नहीं है। पुलिस के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई।

First published on: Aug 08, 2026 01:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola