Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Spider Man Brand New Day Collection: 11 दिनों में 400 करोड़ के पार हुई ‘स्पाइडर मैन’, संडे को किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

Spider Man Brand New Day Collection: Tom Holland और Zendaya स्टारर ‘Spider-Man: Brand New Day’ ने बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन भी शानदार प्रदर्शन किया है. रिलीज के 11 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. इतना ही नहीं 11 दिनों में फिल्म भारत में 400 करोड़ के पार पहुंच गई है.

Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 11
Spider Man Brand New Day Box Office Collection Day 11

Spider Man Brand New Day Collection Day 11: हॉलीवुड निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. इतना ही नहीं, इसने कई फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म की रिलीज को 11 दिन हो चुके हैं और स्पाइडर-मैन का क्रेज लोगों के बीच जरा भी कम नहीं हुआ है. टॉम हॉलैंड और जेंडाया स्टारर इस फिल्म ने रविवार को शानदार कलेक्शन किया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं कि फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन कितनी कमाई की है.

11वें दिन स्पाइडर मैन ने कमाए इतने करोड़

टॉम हॉलैंड स्टारर ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म हर रोज रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है. रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 34.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने शनिवार के मुकाबले 3.70 करोड़ रुपये ज्यादा कमाए हैं. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 67.1 प्रतिशत रही, जबकि कुल 13,862 शोज चलाए गए. वहीं, इस दिन फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 41.53 करोड़ रुपये रहा.

---विज्ञापन---

भारत में 400 करोड़ के पार पहुंची स्पाइडर मैन

फिल्म ने 11 दिनों में भारत में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. 11 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 415.45 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 496.86 करोड़ रुपये पहुंच गया है. बता दें कि ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने पहले हफ्ते में 334.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था.

द ओडिसी को स्पाइडर मैन ने पछाड़ा

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करते हुए क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं, ‘द ओडिसी’ ने भारत में 24 दिनों में 169.81 करोड़ रुपये की कमाई की है. बता दें कि इस फिल्म में टॉम हॉलैंड भी अहम भूमिका में नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

स्पाइडर मैन स्टार कास्ट

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें टॉम हॉलैंड के अलावा जेंडाया (Zendaya), सैडी सिंक (Sadie Sink), फ्लोरेंस पुघ (Florence Pugh), जैकब बैटलन (Jacob Batalon), मारिसा टोमेई (Marisa Tomei) और जॉन बर्नथल (Jon Bernthal) जैसे लोकप्रिय हॉलीवुड कलाकार नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Box Office Collection Day 18: संडे को ‘जन नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, 18वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Aug 10, 2026 07:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola