Tuesday, 18 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं नहीं हूं वो लड़की…’ गिरफ्तारी की खबर पर टीवी एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या बोलीं अंतरा बनर्जी?

TV Actress Breaks Silence on Fake Arrest: फेमस टीवी एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी ने आखिरकार अपनी गिरफ्तारी की खबरों पर अपनी चु्प्पी तोड़ी और इसकी सच्चाई से पर्दा उठाया है.

TV Actress Breaks Silence on Fake Arrest: सीरियल 'बड़ो बहू' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे टीवी शो में काम करके फेमस हुई एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी पिछले दिनों से अपनी गिरफ्तारी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों और पोस्ट में बताया जा रहा है कि अंतरा बनर्जी ने अरावली एक्सप्रेस में रेलवे पुलिस फॉर्स (RPF) के कर्मियों पर रेजर ब्लेड से हमला किया. जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. हाल ही में एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी ने इस मामले पर अपनी चु्प्पी तोड़ी और इसकी सच्चाई से पर्दा उठाया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ बताया है.  

वो मैं नहीं हूं...

टीवी एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी ने एचटी सिटी को दिए एक इंटरव्यू में इस मामले पर खुलकर बात की और कहा, 'मैं पूरी तरह से सदमे में हूं. मुझे रविवार सुबह जिम जाते समय पहला फोन आया और पूरे दिन में मुझे 400 से अधिक कॉल आए. पूरा दिन मैं अपने परिवार और लोगों से बात करती रही और उन्हें समझाती रही कि ये मैं नहीं हूं.'

---Advertisement---

खबर हर जगह फैल...

अंतरा बनर्जी ने आगे कहा, 'सुबह मैंने एक ऑनलाइन न्यूज पोर्टल पर एक आर्टिकल देखा, जिसमें मेरे नाम पर आरोप लगाया गया था और रात तक यह खबर हर जगह फैल गई और सोशल मीडिया पर मेरी तस्वीर और नाम के साथ पोस्ट किए गए.'

मामला तब शुरू...

अंतरा ने आगे बताया, यह मामला तब शुरू हुई जब अंतरा सोहम बनर्जी को कथित तौर पर गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, क्योंकि उसने 12 अगस्त को आरपीएफ कर्मियों के साथ कहासुनी की और बाद में उन पर रेजर ब्लेड से हमला किया.

---Advertisement---

मेरे पिता का नाम...

अंतरा ने आगे कहा, 'एफआईआर की जांच करने पर मुझे पता चला कि हम दोनों के नाम की स्पेलिंग अलग-अलग है. उनके पिता का नाम सोहम है जबकि मेरे पिता का नाम सुब्रता बनर्जी है. उनका पता ठाणे है जबकि मैं जोगेश्वरी, अंधेरी पश्चिम में रहती हूं. मुझे बताया गया है कि वह एक मॉडल हैं. लेकिन मेरा सवाल यह है कि कोई बिना जांच किए मेरे नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कैसे कर सकता है. मैं इसे बदल नहीं सकती, लेकिन मैं सभी से इस गलती को सुधारने का अनुरोध करती हूं.'

First published on: Aug 17, 2026 11:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola