Tuesday, 14 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कुशाल टंडन ने दिया था शिवांगी जोशी को धोखा? श्रेया कालरा के आरोपों के बीच आया एक्टर का रिएक्शन, बोले-‘वो मेरी दुनिया है…’

---विज्ञापन---

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार चर्चा में बना हुआ है. इसके अलावा प्राइम वीडियो का शो 'अलायंस' भी सुर्खियों में है. दोनों शो के कंटेस्टेंट अपनी-अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. बीते दिनों 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा ने कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के रिश्ते को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया था. अब 'अलायंस' में नजर आ रहे अभिनेता कुशाल टंडन ने डेटिंग और रिश्तों को लेकर अपनी सोच शेयर की है.

श्रेया कालरा के दावों के बीच आया कुशाल का डेटिंग पर रिएक्शन

दरअसल, 'लॉक अप 2' के एक एपिसोड में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि एक शूट खत्म होने के बाद कुशाल टंडन ने उन्हें मैसेज किए थे. उन्होंने यह भी कहा कि उस समय उन्हें नहीं पता था कि कुशाल और शिवांगी जोशी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. बाद में जब उनकी मुलाकात शिवांगी से हुई, तो उन्होंने उन्हें कुशाल के मैसेज भी दिखाए. इसके कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं.

---Advertisement---

डेटिंग पर बोले कुशाल

वहीं, 'अलायंस' के हालिया एपिसोड में कुशाल टंडन ने डेटिंग को लेकर कहा, "अगर मैं शूटिंग कर रहा हूं, तो वही मेरी लाइफ होती है और अगर मैं किसी को डेट कर रहा हूं, तो वही मेरी पूरी दुनिया होती है."

अपने पार्टनर को कुशाल ने बताया पूरी दुनिया

उन्होंने आगे कहा, "जब मैं किसी को डेट करता हूं, तो ऐसा कभी नहीं होता कि मैं दोस्तों के साथ बाहर घूम रहा हूं. अगर मैं किसी रिश्ते में हूं, तो वही मेरी दुनिया होती है. ऐसे में सामने वाले को असुरक्षित महसूस करने की कोई वजह नहीं होनी चाहिए. मेरी पूरी दुनिया उसी के आसपास घूमती है." हालांकि, कुशाल का यह बयान श्रेया कालरा के दावों के जवाब में नहीं आया है. फिलहाल उन्हें श्रेया के दावों की जानकारी भी नहीं है, क्योंकि वह इस समय 'अलायंस' शो का हिस्सा हैं.

---Advertisement---

पिछले रिश्ते पर कुशाल ने कही ये बात

कुशाल टंडन ने अपने पिछले रिश्ते के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, "मैं महीने में सिर्फ दो बार ही मिल पाता था. हमारी लड़ाइयां इसी बात को लेकर होती थीं कि मैं समय नहीं दे पाता था. कई बार मैं अपने पार्टनर से हर हफ्ते या 10 दिन में सिर्फ एक बार ही मिल पाता था. हमारे रिश्ते में सबसे ज्यादा बहस इसी बात पर होती थी कि मैं उससे काफी समय नहीं बिता पाता था."

कुशाल टंडन-शिवांगी जोशी डेटिंग

बता दें कि कुशाल टंडन टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी को डेट कर चुके हैं. दोनों के रिश्ते की शुरुआत टीवी शो 'बरसातें... मौसम प्यार का' के सेट पर हुई थी. हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया. बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं.

---Advertisement---
First published on: Jul 14, 2026 02:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola