---विज्ञापन---
Gaurav Khanna से तलाक लेने की बात के बाद फूट-फूट कर रोईं आकांक्षा चमोला, बोली- ‘आप सबके लिए…’
Akanksha Chamola Breaks Down After Divorce Confession: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में नजर आ रही हैं. इस शो के प्रीमियर पर आकांक्षा चमोला ने चौंकाने वाले खुलासा करते हुए बताया कि अपने पति गौरव खन्ना से तलाक लेने वाली हैं. उन्होंने ये भी बताया कि वो दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. इस खबर ने शो के होस्ट, कंटेस्टेंट और फैंस को हैरान कर दिया. वहीं, अब शो के तीसरे एपिसोड में आकांक्षा अपनी तलाक की बात पर इमोशनल हो गईं. उन्होंने बताया कि अपने रिश्ते के बारे में इस तरह बात करने से उन्हें बहुत दुख हुआ है.
हमारे लिए आसान नहीं...
शो के तीसरे दिन आकांक्षा ने अपने तलाक लेने वाली बात का खुलासा करने पर कहा, 'हमारे लिए सेफ होना आसान नहीं था. मैंने जो बहुत बड़ा सीक्रेट रिवील किया है ना मैम, वो जिंदगी बदलने वाला सीक्रेट है.'
सीक्रेट रिवील किया...
आकांक्षा ने आगे कहा, 'आप सबके लिए बहुत आसान है बोलना कि हम तीनों को आप सेव कर देते, लेकिन उसने (हर्षद) जो सीक्रेट रिवील किया है... उसका पता नहीं, लेकिन मैंने जो सीक्रेट रिवील किया है ना… आप लोग जब बहार जाएंगे तब पता चलेगा कि क्या सीक्रेट बोला है.'
फूट-फूटकर रोईं आकांक्षा
आकांक्षा ने आगे कहा, 'मेरे लिए वो सब कुछ बहुत ही दुख भार सीक्रेट है.' इतना कहते हुए आकांक्षा फूट-फूटकर रोने लगीं और रोते हुए उन्होंने अपना चेहरा ढक लिया. वहीं, बाकी कंटेस्टेंट उन्हें संभालते नजर आए.
मैं और गौरव तलाक...
बता दें कि शो की प्रीमियर नाइट के दौरान आकांक्षा ने कहा था, 'मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं. हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं, और यह बात पब्लिक नहीं हुई है. मेरे और गौरव के बीच सब कुछ ठीक है. हम अब भी एक-दूसरे से बात करते हैं. हमें नहीं लगता कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लायक हैं, क्योंकि हम दोनों का फ्यूचर बहुत अलग है. और दुर्भाग्य से, वह एक-दूसरे के साथ नहीं है.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.